scriptकल कांग्रेस के 5 कार्याध्यक्ष में से कोई भाजपा में आ जाए तो आश्चर्य नहीं – पाटील | It is not surprising if any of the five working pres cong come in bjp | Patrika News

कल कांग्रेस के 5 कार्याध्यक्ष में से कोई भाजपा में आ जाए तो आश्चर्य नहीं – पाटील

locationमुंबईPublished: Jul 17, 2019 09:12:54 pm

Submitted by:

Ramdinesh Yadav

कांग्रेस मुक्त अभियान को जारी रखेंगे ,कल कांग्रेस के 5 कार्याध्यक्ष में से कोई भाजपा में आ जाए तो आश्चर्य नहीं – पाटील बारामती से पवार को हटाने का टारगेट और तेजी से पूरा होगा ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं , घोटाला होता तो बारामती जीत गए होते

mumbai pic

कल कांग्रेस के 5 कार्याध्यक्ष में से कोई भाजपा में आ जाए तो आश्चर्य नहीं – पाटील

मुंबई। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने पदभार संभालने के पहले दिन ही कांग्रेस को झटका दिया है। पाटील ने कहा कि मेरा पहला लक्ष्य है कि राज्य को कांग्रेस मुक्त बनाना , इसके लिए कांग्रेस और अन्य दलों से अच्छे लोगों को भाजपा में स्थान देंगे , कल यदि कांग्रेस के 5 नवनियुक्त कार्याध्यक्ष में से कोई भाजपा में प्रवेश करता है आश्चर्य नहीं होना चाहिए। पार्टी संगठन बढ़ाने के लिए पूरा जोर लगाऊंगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में पाटील ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में पदभार संभाला।
पत्रकारों से चर्चा के दौरान पाटील ने कहा कि पार्टी अपेक्षाओं पर मै खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा ,आलाकमान की तरफ से जो भी निर्णय होगा उसका पालन किया जायेगा। आगामी विधानसभा चुनाव में 220 सीटों पर युति जीतेगी। इसके लिए पूरा काम करेंगे।
उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया और कार्यकर्ताओं से इस मौके पर अपील किया कि वे शिवसेना के कोटे में जाने वाले विधानसभा सीट पर भी संगठन अधिक मजबूत करें ताकि शिवसेना का प्रत्यासी भी भारी मतों से जीतें। इस मौके पर मुंबई नवनियुक्त अध्यक्ष विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा , मंत्री आशीष शेलार , राज पुरोहित , संजय कुटे , संजय उपाध्याय , प्रवक्ता माधव भंडारी ,केशव उपाध्ये , अतुल शाह सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
जो प्रदेश अध्यक्ष है वह मुख्यमंत्री बनेगा ,जरुरी नहीं
पिछली विधासनसभा चुनाव के समय प्रदेश अध्यक्ष रहे देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया गया था , इस बार आप आप प्रदेश अध्यक्ष है इसके जवाब में पाटील ने कहा की ऐसा जरुरी नहीं है। जो प्रदेश अध्यक्ष है वह मुख्यमंत्री बने। इस पर पार्टी आलाकमान तय करती है। पाटील ने खुद को मुख्यमंत्री की रेस से अब्दे ही चालाकी से बाहर निकाल दिया और कहा कि पिछली बार बात अलग थी।
मुख्यमंत्री कौन बनेगा
पाटील ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा और किसका पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तय करेंगे। शिवसेना -भाजपा के रिश्ते 30 वर्ष पुराने है हम एक साथ लड़ने वाले है। मुख्यमंत्री और सीटों के बटवारे को लेकर अमित शाह – फडणवीस और उद्धव के बीच बात हुई है वह सर्वसामान्य नहीं करना है। समय के साथ तय होगा।
बारामती में पवार को हराने का टारगेट अब और जल्दी पूरा होगा।
पाटील ने कहा कि बारामती लोकसभास सीट से पवार हटाकर रहेंगे , इसके लिए हमारा टारगेट अब और मजबूत होगा। प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ अब बारामती पर और जोर लगाएंगे , जैसे राहुल गांधी को अमेठी से हटाया गया है वैसे ही बारामती से पवार परिवार का सफाया करेंगे।
ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं , घोटाला होता तो बारामती जीत गए होते
पाटील ने कहा की ईवीएम मशीन में कोई घोटाला नहीं हुआ है , यदि ऐसा होता तो हम बारामती लोकसभा सीट पर भी जीत हासिल कर चुके होते।
—————————
चंद्रकांत पाटील के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के समारोह में उपस्थिति मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पाटील का राज्य के कोने कोने में नेटवर्क है संगठन के मामले में पाटील निपुण है। पार्टी के कार्यकर्त्ता और सरकार के बीच सेतु बनकर पाटील काम करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो