ऐसे तय होती है रैंकिंग
ट्रैवेल+लेज्योर हर साल वल्र्ड्स बेस्ट अवार्ड सर्वे करता है। पाठकों से दुनिया के तमाम देशों के पसंदीदा शहरों, द्वीप, क्रूज शिप, स्पा, एयरलाइंस आदि के अनुभवों और वहां की संस्कृति, रहन-सहन, खानपान, व्यवहार के बारे में पाठकों से सवाल पूछे जाते हैं। उनकी राय के आधार पर शहरों को रैंकिंग मिलती है। सूची में भारत के अलावा जापान के भी तीन शहर हैं। सर्वे में शामिल पाठकों ने संग्रहालय, पार्क, मंदिर, धर्म स्थल, शापिंग के लिए टोकियो को सराहा तो दूसरे ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट व साफ-सफायी की तारीफ की।
सबके लिए कुछ न कुछ
सर्वे में शामिल अधिकांश लोगों ने मोहक मंदिरों, वर्षा वनों, चंादी जैसी सफेद रेत वाले समुद्री किनारे बसे संपन्न उबद शहर को सराहा। किसी ने वहां के शानदार रिसॉर्ट तो किसी ने शापिंग और वहां की संस्कृति को सराहा।
टॉप 15 टूरिस्ट स्थल
-----------------
रैंकिंग जगह अंक देश
1. अबद 91.73 इंडोनेशिया
2. चियांग मै 90.70 थाईलैंड
3. जयपुर 90.67 भारत
4. ओसाका 90.35 जापान
5. उदयपुर 90.20 भारत
6. टोकियो 90.00 जापान
7. क्योटो 89.77 जापान
8. सीम रीप 89.66 कंबोडिया
9. सियोल 89.31 द. कोरिया
10. होयी एन 88.92 वियतनाम
11. बैंकॉक 88.62 थाईलैंड
12. लुआंग प्रबंग 88.27 लाओस
13. ताइपेयी 87.89 ताइवान
14. मुंबई 87.51 भारत
15 सिंगापुर 87.39 सिंगापुर