karnataka :विधायकों की खरीद फरोख्त के खिलाफ सोफ़िटेल होटल के बाहर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
विधायकों की खरीद फरोख्त के खिलाफ सोफ़िटेल होटल के बाहर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
विधायक नसीम खान , भाई जगताप , युवा नेता सूरज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन
मुंबई.कर्नाटक के बागी कांग्रेसी विधायकों को सोफ़िटेल होटेल में रखने की भाजपा की साज़िश के खिलाफ यूथ कॉग्रेस के स्थानीय विधायक नसीम खान ,विधायक भाई जगताप, युवा नेता सूरज सिंह ठाकुर की अगुवाई में सोफिटेल होटल के सामने प्रदर्शन किया।

मुंबई.कर्नाटक के बागी कांग्रेसी विधायकों को सोफ़िटेल होटेल में रखने की भाजपा की साज़िश के खिलाफ यूथ कॉग्रेस के स्थानीय विधायक नसीम खान ,विधायक भाई जगताप, युवा नेता सूरज सिंह ठाकुर की अगुवाई में सोफिटेल होटल के सामने प्रदर्शन किया।
नसीम खान ने कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी की काली करतूतों को देख भी रही है और समझ भी रही है।भाजपा लगातार राज्य सरकारों को अस्थाई करने का कुचक्र रच रही है और सत्ता के लालच में इस क़दर अंधी हो गई है कि चुनी हुई सरकार को भी चलने से रोकने के लिए कुछ विधायकों की खरीद फरोख्त में जुटी है। सूरज सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नैतिक मूल्यों की हत्या कर रही है।
यहाँ प्रदर्शनकारी सूरज सिंह ठाकुर और उनके समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें नजदीकियां पुलिस स्टेशन ले जाय गया। हालाँकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
कर्नाटक में स्थिति।
गौरतलब है कर्नाटक में कांग्रेस के पास कुल 80,जेडीएस के पास 37 ,बसपा का एक और दो अपक्ष विधायक है। इस तरह उनका संख्या बल 120 है।सरकार में बने रहने के लिए जरूरी संख्या बल 113 है। जबकि भाजपा के पास 105 विधायक है।यदि कांग्रेस के 10 और जेडीएस के तीन विधायक टूट कर भाजपा का साथ देंगे तो कर्नाटक की सरकार गिर जाएगी और सत्ता भाजपा के हाथ में आ जाएगी।
विशेष बात यह है कि शनिवार की रात को यह बागी विधायक जिस निजी कंपनी की फ्लाइट में बैठ कर मुंबई आए है वो कंपनी किसी भाजपा नेता की बताई जा रही है। भाजपा ने आरोपों का खंडन किया है।
अब पाइए अपने शहर ( Mumbai News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज