kernataka congress : कर्नाटक कांग्रेस का संकट मुंबई पहुंचा, बागियों को मनाने में जुटे दिग्गज नेता
- कांग्रेस और जनता दल (धर्मनिरपेक्ष) के बागी विधायक मुंबई के होटल में
- कर्नाटक में कांग्रेस का संकट

मुंबई. कर्नाटक कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच रविवार को अचानक मामला और गर्म हो गया। कांग्रेस के कई बागी विधायक मुंबई के एक होटल में रुके तो लोगों के बीच यह चर्चा चल पड़ी की सरकार विरोधी गतिविधि का केन्द्र अब देश की आर्थिक राजधानी हो गई है। देखते ही देखते वहां पत्रकारों और भाजपा नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया। रविवार शाम कर्नाटक कांग्रेस नेता व विधान परिषद सदस्य मारी थिबेबे गौड़ा ने बागी नेताओं से मुलाकात कर उन्हें मनाने की कोशिश शुरू कर दी। उधर भाजपा के कई नेताओं पर्दे के पीछे सक्रिय होकर बागी नेताओं के हौसले बुलंद करने में जुटे रहे। कर्नाटक कांग्रेस नेता और विधान परिषद के सदस्य, मारी थिबेबे गौड़ा ने रविवार मुंबई के सोफिटेल होटल में विद्रोही कांग्रेस नेता, रमेश जारकीहोली से मुलाकात की। जारकीहोली और अन्य सात बागी कांग्रेस नेता जिनमें तीन बागी जनता दल (धर्मनिरपेक्ष) विधायक भी शामिल हैं, शनिवार रात से होटल में ठहरे हुए हैं। पत्रकारों से बात करते हुए, मारी थिबेबे गौड़ा ने कहा कि वह केवल जारकीहोली से मिले और उनसे निर्णय लेने का आग्रह किया जो कर्नाटक के हित में होगा। हालांकि उन्होंने कांग्रेस विधायकों को उनके इस्तीफे देने की बातचीत पर जानकारी देने से इनकार कर दिया, और कहा कि वह केवल जारकीहोली और अन्य विद्रोही कांग्रेस विधायकों से मिले।
अब पाइए अपने शहर ( Mumbai News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज