scriptकेसरिया बालम आयो रे…से लेकर गलियों में उड़ा गुलाल…पर झूमे प्रवासी | Kesariya Balam Aiyo Ray ... | Patrika News

केसरिया बालम आयो रे…से लेकर गलियों में उड़ा गुलाल…पर झूमे प्रवासी

locationमुंबईPublished: Mar 23, 2019 05:40:13 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

होली का धमाल: अखिल भारतीय राजस्थान विकास परिषद ने फूलों से खेली होली

holi news mumbai

केसरिया बालम आयो रे…से लेकर गलियों में उड़ा गुलाल…पर झूमे प्रवासी

ठाणे. अखिल भारतीय राजस्थान विकास परिषद के बैनर तले 36 कौम की ओर से ठाणे पश्चिम में तलाव पाली के पास स्थित छत्रपति शिवाजी मैदान में फागणीय री रात कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार रात किया गया। राजस्थान के लोक कलाकारों ने गणेश वंदना, केसरिया बालम, धोरे माथे झोपड़ी, पानहेरी, रंग बरसे, झूमर, पल्लो लटके, गलियों में उड़ा गुलाल आदि लोक गीत सुनाए। चंग-धमाल, कालबेलिया नृत्य समेत कई राजस्थानी अखणो चुटकले सुना कर दर्शकों का दिल जीत लिया। केसरिया बालम आयो रे… लेकर गलियों में उड़ा गुलाल जैसे गानों पर प्रवासी झूम उठे।
सांसद और महापौर बने मेहमान
होली के धमाल से भरपूर इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद राजन विचारे, महापौर मीनाक्षी शिंदे, मनपा सभागृह नेता नरेश म्हस्के, अल्पसंख्यक समुदाय के (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) अध्यक्ष हाजी अराफत शेख, संयोजक महाराष्ट्र संजय उपाध्याय, विधायक
संजय केलकर, भाजपा ठाणे शहर अध्यक्ष संदीप लेले, नगरसेवक संजय वाघुले, प्रदेश सचिव
रवींद्र आंग्रे, ठाणे कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज शिंदे भी शामिल हुए।

हस्तियों का सम्मान
समाजसेवी महेश जोशी, विजय बशावतिया, महेश बागड़ा, चंद्रप्रकाश कुमावत, अजीत शर्मा, होशियार शर्मा, हितेश सोलंकी, राकेश सुराणा, तख्तमल परमार, कुशल जैन, सुरेंद्र सिंह सूरी, बलवंत सिंह, विनोद चंडालिया, मुकेश बडाला, अशोक जैन, राजेश हलवाई, घासीराम उपाध्याय, जुगल, धनंजय सिंह, विश्वनाथ बागडिय़ा, रामचंद्र तोदी, सचिन शर्मा, खेतान चूड़ी वाला, अग्रवाल झुंझुनूवाला, गणेश दाधीच, रवी शर्मा आदि को राजस्थानी पगड़ी-पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

समाज और संस्थाओं का मिला साथ
प्रवासी समाज और सहयोगी संस्था में विप्र फाउंडेशन, श्री ऋषभदेव महाराज जैन ज्ञाति टेंपल ट्रस्ट ठाणे, श्री जैन श्वेताम्बर तेरा पंथी सभा ठाणे, राजस्थान प्रगति मंडल ठाणे, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ठाणे ,मारुति मित्र मंडल ठाणे, श्री सुंदरकांड मंडल, ब्रह्मांड ठाणे ,राजस्थान राजपूत परिषद मुंबई, जय श्री महाकाल
ग्रुप ठाणे घोड़बंदर ,जैन सोशियल ग्रुप आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में कमलेश श्रीश्रीमाल, महावीर शर्मा, रमेश शर्मा, पंकज जैन, राजेश रावल, आंनद स्वरूप गोयल, सुनील चौधरी, श्रवण भुवानिया, अमर सिंह ठाकुर, धनंजय सिंह, देवीलाल श्रीश्रीमाल, संदीप शर्मा, श्रवण ओस्तवाल, उदय परमार, पवन शर्मा, सुमन अग्रवाल, उमाशंकर रूंगटा, समेत अखिल भारतीय राजस्थान विकास परिषद ठाणे की आयोजन कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो