script

Jumbo Maha: उद्धव सरकार में किसे क्या मिला जानिए यहां

locationमुंबईPublished: Jan 05, 2020 03:42:26 pm

Submitted by:

Dheeraj Singh

उप मुख्यमंत्री अजित पवार को वित्त मंत्रालय.
एनसीपी के अनिल देशमुख को गृह मंत्री बनाया गया.
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र और वर्ली से विधायक आदित्य ठाकरे को पर्यटन और पर्यावरण.
शिवसेना के एकनाथ शिंदे को शहरी विकास विभाग.
कांग्रेस के बालासाहेब थोरात को राजस्व विभाग सौंपा गया.
कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे अशोक चव्हाण को सार्वजनिक निर्माण .

Jumbo Maha: उद्धव सरकार में किसे क्या मिला जानिए यहां

Jumbo Maha: उद्धव सरकार में किसे क्या मिला जानिए यहां

मुंबई.महाराष्ट्र के मंत्रियों के विभागों को लेकर चल रही चर्चाओं पर आखिरकार शनिवार रात को विराम लग ही गया। रविवार को इन मंत्रियों के बारे में आधिकारिक जानकारी भी उपलब्ध हो गई। पत्रिका ने इस बारे में पहले ही खबर दे दी थी। मिली जानकारी के अनुसार उप मुख्यमंत्री अजित पवार को वित्त मंत्रालय और एनसीपी के अनिल देशमुख को गृह मंत्री बनाया गया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र और वर्ली से विधायक आदित्य ठाकरे को पर्यटन और पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। शिवसेना के एकनाथ शिंदे को शहरी विकास विभाग और कांग्रेस के बालासाहेब थोरात को राजस्व विभाग सौंपा गया। कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे अशोक चव्हाण को सार्वजनिक निर्माण मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया। जबकि दादा भुसे को कृषि मंत्री बनाया गया है। गृह राज्य मंत्री दो मंत्रियों को बनाया गया है। जिसके तहत शंभूराज देसाई को गृह राज्यमंत्री (ग्रामीण) और सतेज पाटील को गृह राज्यमंत्री (शहर) बनाया गया है।


आपको बता दें कि बीते कई दिनों से महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर लंबी खींचतान जारी थी। बता दें कि आधिकारिक घोषणा से पहले ही पत्रिका के पास मंत्रियों और उनके विभागों की सूची आ गई थी। फिर भी सरकार की तरफ से घोषणा होना बाकी थी पर रविवार को सभी मंत्रियों के विभागों की जानकारी मिल गई।


गौरतलब है कि नवंबर में जहां एक ओर उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, वहीं उन्हीं के साथ कांग्रेस के दो विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। पिछले हफ्ते हुए मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस के कोटे से और 10 विधायकों को मंत्री बनाया गया था। मंत्रिमंडल में 43 सदस्यों की टीम काम करेगी।


जानें यहां पर किस मंत्री को मिला कौनसा विभाग

एनसीपी


अनिल देशमुख – गृह विभाग

अजित पवार – वित्त व नियोजन

जयंत पाटिल – जल संसाधन (सिंचाई)

छगन भुजबल – खाद्य और नागरिक आपूर्ति

दिलीप वलसे पाटिल- कामगार राज्य उत्पादन शुल्क

जितेंद्र आव्हाड – गृह निर्माण

राजेश टोपे – स्वास्थ्य औऱ परिवार कल्याण

राजेंद्र शिंगने – खाद्य एवं औषधि प्रशासन

धनंजय मुंडे – सामाजिक न्याय

हसन मुश्रीफ़-ग्राम विकास


कांग्रेस


नितिन राउत – ऊर्जा

बालासाहेब थोरात – राजस्व

वर्षा गायकवाड़ – स्कूली शिक्षा

यशोमति ठाकुर – महिला और बाल कल्याण

केसी पाडवी – आदिवासी विकास

सुनील केदार – डेयरी विकास व पशु संवर्द्धन

विजय वड्डेटीवार – ओबीसी कल्याण और अन्य

असलम शेख – कपड़ा, बंदरगाह और मत्स्य

अमित देशमुख -मेडिकल शिक्षा और संस्कृति


शिवसेना


आदित्य ठाकरे – पर्यावरण, पर्यटन

एकनाथ शिंदे – नगर विकास (MSRDC)

सुभाष देसाई – उद्योग और मराठी भाषा

संजय राठोड़ – वन और मदद पुनर्वसन

दादा भुसे – कृषि

अनिल परब – परिवहन,संसदीय कार्य

संदीपान भुमरे – रोजगार गारंटी (EGS) औऱ फल उत्पादन

शंकरराव गडाख – जल संरक्षण

उदय सामंत – उच्च व तकनीकी शिक्षा

गुलाब राव पाटिल – जलापूर्ति और स्वच्छता


ये होंगे राज्यमंत्री


शंभूराज देसाई – गृह राज्यमंत्री (ग्रामीण)

अब्दुल सत्तार – राजस्व, ग्रामविकास

बच्चू कडू – जल,स्कूली शिक्षा, कामगार

सतेज पाटील – गृह राज्यमंत्री (शहर)

विश्वजित कदम – कृषि और सहकार राज्यमंत्री

राजेंद्र यड्रावकर- आरोग्य, सांस्कृतिक, अन्न औषध प्रशासन राज्यमंत्री

आदिती तटकरे – उद्योग, पर्यटन, खेल

दत्ता भरणे – जलसंधारण, सामान्य प्रशासन

संजय बनसोडे – पर्यावरण, जलआपूर्ति मंत्री, सार्वजनिक निर्माण

प्राजक्त तनपुरे – राज्यमंत्री नगरविकास, उर्जा, उच्च तकनीकी शिक्षा

Jumbo Maha: उद्धव सरकार में किसे क्या मिला जानिए यहां

ट्रेंडिंग वीडियो