पुलिस ने जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, उसमे वह युवक भी शामिल है, जिसने 13 साल की बच्ची से शादी की थी। इसके अलावा लड़के की मां और नाबालिग की मां पर भी मामला दर्ज किया है। फ़िलहाल इस मामले में किसी की गिरफ़्तारी नहीं की गयी है।
यह भी पढ़ें
Pune News: 22 वर्षीय कॉलेज छात्रा के सामने शख्स ने की अश्लील हरकत, लड़की ने ऐसे सिखाया सबक, पहुंचा हवालात
पुलिस के मुताबिक, युवक और नाबालिग की शादी इसी साल फरवरी में शिरोल तहसील (Shirol Tehsil) के नंदनी गांव में हुई थी। उस वक्त लड़की की उम्र महज 12 साल नौ महीने थी। हालांकि अब पीड़िता 13 साल की हो चुकी है। बताया जा रहा है कि 20 साल के युवक ने उससे जबरदस्ती शादी की। एक संस्था ने इस मामले को अधिकारियों के संज्ञान में लाया था। जिसके बाद एक ग्रामसेवक ने मामले की जांच की तो आरोप सही पाए गए। फिर पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
लड़की ने जबरन शादी करवाने का आरोप लगाया है, जबकि उसकी मां ने नियमों की जानकारी नहीं होने की बात कही है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।