scriptकोविड-19: बुजुर्ग महिला खुशी से झूमी, वीडियो वायरल | Kovid-19: Elderly woman jumps happily, video viral | Patrika News

कोविड-19: बुजुर्ग महिला खुशी से झूमी, वीडियो वायरल

locationमुंबईPublished: May 20, 2020 10:51:30 pm

Submitted by:

Subhash Giri

मधुमेह और गठिया से पीडित है महिलाजब डाक्टर ने कहा आप जा सकती हैं, तो नाचने लगी

Maha Corona: महाराष्ट्र में COVID 19 के 5349 केस, 18 मरीजों की मौत...

Maha Corona: महाराष्ट्र में COVID 19 के 5349 केस, 18 मरीजों की मौत…

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
पुणे. पुणे जिले में 65 साल की एक महिला कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ जंग जीतने में सफल रही। कोरोना वायरस को हराने के बाद यह बुजुर्ग महिला नाचती हुई अस्पताल से घर के लिए रवाना हुई। मंगलावर पेठ की निवासी महिला का औंध सिविल अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बाहर आने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में हाथ में छड़ी लिये महिला अस्पताल से बाहर निकलते समय नाचती हुई दिख रही है। उसके साथ कर्मचारी भी झूम रहे हैं।
10 दिन आईसीयू में रही बुजुर्ग महिला
महिला की जांच करने वाले डॉक्टरों में शामिल डॉक्टर शर्मिला गायकवाड़ ने कहा कि महिला मधुमेह और गठिया से पीडित है। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उसे कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में तकलीफ और खांसी के चलते उसकी हालत गंभीर थी। 10 दिन आईसीयू में रही बुजुर्ग महिला को हालत में सुधार के बाद जनरल वार्ड में भेज दिया गया। इसके बाद उसकी दोबारा जांच की गई, जिसमें उसके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई। गायकवाड़ ने कहा, जब हमने बुजुर्ग महिला को बताया कि वे घर जा सकती हैं तो वह खुशी से झूम उठीं और नाचने लगीं। हमारे सहकर्मियों ने भी उनके साथ जश्न मनाया। अस्पताल से बाहर आते समय महिला ने सभी कर्मियों और नर्सों का आभार प्रकट किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो