scriptLockdown: गाढ़े वक्त में सलमान ने बढ़ाया मदद का हाथ, 16 हजार मजदूरों के खाते में जमा कराए तीन-तीन हजार | Lockdown: Actor Salman starts money transfer to daily wage workers | Patrika News

Lockdown: गाढ़े वक्त में सलमान ने बढ़ाया मदद का हाथ, 16 हजार मजदूरों के खाते में जमा कराए तीन-तीन हजार

locationमुंबईPublished: Apr 07, 2020 11:03:05 pm

Submitted by:

Basant Mourya

 
लॉकडाउन (lockdown) के चलते फिल्म (Film) और टीवी (TV) सीरियल्स की शूटिंग बंद है। मनोरंजन उद्योग में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूर इससे परेशान हैं। अभिनेता सलमान खान ने इन मजदूरों की सहायता करने का वादा किया था। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लाइज के अध्यक्ष अशोक दुबे ने इसकी पुष्टि की है।

Lockdown: गाढ़े वक्त में सलमान ने बढ़ाया मदद का हाथ, 16 हजार मजदूरों के खाते में जमा कराए तीन-तीन हजार

Lockdown: गाढ़े वक्त में सलमान ने बढ़ाया मदद का हाथ, 16 हजार मजदूरों के खाते में जमा कराए तीन-तीन हजार

मुंबई. कोरोना (Corona) की रोकथाम के लिए घोषित लॉकडाउन के चलते दिहाड़ी मजदूर सबसे ज्यादा परेशान हैं। फिल्म और टीवी उद्योग में दिहाड़ी करने वाले 16 हजार मजदूरों के खाते में अभिनेता सलमान खान (Actor Salman Khan) ने तीन-तीन हजार रुपए ट्रांसफर (Transfer) करने शुरू कर दिए हैं। बॉलीवुड (Bollywood) के दबंग अभिनेता की ओर से दिहाड़ी मजदूरों के खाते में कुल मिला कर 4 करोड़ 80 लाख रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। बता दें कि लॉक डाउन घोषित होने के बाद से फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग बंद है। मनोरंजन उद्योग के दिहाड़ी मजदूरों की सहायता का वादा अभिनेता ने किया था। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉइज के अध्यक्ष अशोक दुबे ने यह जानकारी दी।
फेडरेशन अध्यक्ष दुबे ने बताया कि अन्य फिल्मी सितारों ने भी दिहाड़ी मजदूरों के लिए सहायता राशि दी है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि किन फिल्मी हस्तियों ने कितने रुपए की सहायता की है। उन्होंने बताया कि बुधवार तक फेडरेशन से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों के खाते में तीन-तीन हजार रुपए जमा हो जाएंगे। फिल्म और सीरियल्स की शूटिंग 19 मार्च से बंद है।
यशराज फिल्म्स ने तीन हजार मजदूरों को दिए पांच-पांच हजार
दुबे ने बताया, कि यशराज फिल्म्स (Yashraj Films) से हाल ही में तीन हजार दिहाड़ी मजदूरों में से प्रत्येक को पांच-पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिली है। सलमान की ओर से दी जा रही सहायता राशि का लाभ उक्त दिहाड़ी मजदूरों को नहीं मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो