scriptलॉकडाउन के दौरान हाउसिंग सोसायटी समोसा पार्टी, दो गिरफ्तार | lockdown mumbai ghatakopar socity samosa party two arrest | Patrika News

लॉकडाउन के दौरान हाउसिंग सोसायटी समोसा पार्टी, दो गिरफ्तार

locationमुंबईPublished: May 20, 2020 07:26:08 pm

Submitted by:

Nagmani Pandey

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

लॉकडाउन के दौरान हाउसिंग सोसायटी समोसा पार्टी, दो गिरफ्तार

लॉकडाउन के दौरान हाउसिंग सोसायटी समोसा पार्टी, दो गिरफ्तार

मुंबई . कोरोना वायरस ने कोहराम मचाकर रखा है इस महामारी का सबसे अधिक मार महाराष्ट्र के मुंबई में सबसे ज्यादा देखने को मिला है | कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है | लॉकडाउन के दौरान किसी प्रकार की बड़ी गैदरिंग को इजाजत नहीं है | साथ ही लॉकडाउन के दौरान लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और अपने घरों में रहने की अपील की गई है | इस के बावजूद लॉकडाउन के नियमो का उल्लंघन करते हुए हाऊसिंग सोसायटी में समोसा पार्टी किए जाने का मामला सामने आया है | पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया है |
लॉकडाउन के दौरान हाउसिंग सोसायटी समोसा पार्टी, दो गिरफ्तार
लॉकडाउन के दौरान मुंबई के घाटकोपर स्थित एक हाउसिंग सोसायटी में समोसा और संगीत पार्टी का आयोजन किया गया | इस की जानकारी पंत नगर पुलिस को होने पर तुरंत सोसायटी में पहुंची | घाटकोपर में पंतनगर पुलिस ने वल्लभ लेन से संगीत और समोसा पार्टी में शामिल कई लोगों को पकड़ा | इन पर लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है | इस मामले में मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए इस मामले में कुकरेजा प्लेस के चेयरमैन और एक अन्य सदस्य को गिरफ्तार किया गया था | दोनों को जमानत पर रिहा करते हुए | फिलहाल आगे की जांच जारी है |

ट्रेंडिंग वीडियो