मुंबई

साधु-संतों की निकली शोभा यात्रा, लगे जय परशुराम के नारे

भायंदर में भगवान परशुराम जयंती महोत्सव मनाया

मुंबईMay 06, 2019 / 05:31 pm

Devkumar Singodiya

भगवान परशुराम जयंती महोत्सव मनाया

मीरा भायंदर. ब्रह्म फाउंडेशन एवं भगवान परशुराम सेना सहित ब्राह्मण समाज की समस्त संस्थाओं ने रविवार शाम भायंदर चौपाटी पर भगवान परशुराम जयंती महोत्सव मनाया। यह महोत्सव पिछले 21 वे वर्ष सामूहिक रूप से मनाया जा रहा है, जिसमें ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में लोग सपरिवार शामिल होते हैं। महोत्सव के संयोजक एडवोकेट बी.एल. शर्मा ने कहा कि शाम चार बजे सप्तेश्वर सालासर हनुमान मंदिर से निकलने वाली महिलाओं की कलशयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस महोत्सव के अवसर पर भगवान परशुराम की जीवंत झांकी ने लोगो को आकर्षित किया। स्वामी चिदंबरानंद व अन्य साधु-संतों की आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। शाम पांच बजे महामंडलेश्वर चिदंबरानंद के करकमलों से समारोह का दीप प्रज्ज्वलन के साथ उद्घाटन हुआ।
विद्वान पंडितों ने भगवान परशुराम का सामूहिक पूजन-अर्चन किया। समारोह में भगवान परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, उद्योगपति अरुण जोशी, सुप्रसिद्ध टीवी सीरियल कलाकार अनुपम श्याम ओझा और विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष एड सरस्वती गौड़ को उनकी उपलब्धियों के लिए ब्रह्म गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
आयोजन में शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक, महापौर डिंपल मेहता ,नगरसेवक स्नेहा पांडे, दरोगा पांडे, डॉ सुशील अग्रवाल, सुरेश खंडेलवाल, शानू गोहील सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। रात साढ़े नौ बजे महाआरती के बाद महाभंडारा का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के एड रवि व्यास, आचार्य सुभाष शर्मा, महेश जोशी, राजेंद्र दाधीच, बिहारीलाल शर्मा, रमेश शर्मा, महेश दीक्षित, रेणु शर्मा सहित अन्य सदस्य इसमें सक्रिय रहे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.