scriptभगवान शिव की झांकियों ने मन मोहा, लगे खूब जयकारे | Lord Shiva's glimpses mind | Patrika News

भगवान शिव की झांकियों ने मन मोहा, लगे खूब जयकारे

locationमुंबईPublished: Jun 10, 2019 05:35:50 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

महेश नवमी पर निकली शोभा यात्रा

महेश नवमी पर निकली शोभा यात्रा

महेश नवमी पर निकली शोभा यात्रा

ठाणे. शहर में माहेश्वरी मंडल की ओर से महेश नवमी पर्व पर शोभा यात्रा आयोजित की गई। इसकी शुरुआत फ्लावर वैली सोसायटी से 125 मोटरसाइकिल सवारों के जुलूस के साथ हुई, वाहन चालकों ने भगवा ध्वज लगाकर अपने आराध्य देव भगवान शिव के जयकारे लगाए। रैली को ओमप्रकाश झझुका ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली ठाणे पश्चिम से शुरू होकर ठाणे पूर्व में हरिओम नगर में सोहम पार्क पहुचीं, जहां मनोज राठी, संदीप मूंधरा, मनमोहन मुंधरा, महेंद्र सोनी, आशीष मलानी, ओमप्रकाश राठी ने रैली में शामिल लोगों का स्वागत किया। रैली में रथ पर सवार भगवान शिव की झांकियों के साथ ही बैंड बाजा के साथ नाचते गाते हुए श्रद्धालुओं के उमडऩे और भगवान शिव के जयकारों से समुचित शहर शिवमय हो गया। इस रथ यात्रा के दौरान राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ ही कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुमन अग्रवाल, नगरसेविका मालती पाटील, रमाकांत पाटील, नगरसेवक भरत चव्हाण, हनुमान झाबक, सुरेंद्र शर्मा, ठाणे शहर भाजपा अध्यक्ष संदीप लेले, गुलाब काबरा आदि शामिल हुए। माहेश्वरी समाज की ओर से पर्यवारण की सुरक्षा की दृष्टि से नीम के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र तापडिय़ा व महिला मंडल की अध्यक्षा नीता चांडक, युवती अध्यक्षा विभा मुंदरा, युवा अध्यक्ष संदीप बिहानी और नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील जाजू समेत सत्यनारायण झवर, रंजन झवर, प्रकाश राठी, कमलेश साबू, परमेश्वर तापडिय़ा आदि मौजूद रहे। शोभा यात्रा का समापन तोदी हाल में हुए कार्यक्रम के बाद समापन किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो