मुंबई

maha: प्रजा डूब रही थी , मुख्यमंत्री प्रचार दौरे पर

बाढ़ आपदा में फंसा कोकण प्रान्त
कई जिले बाढ़ की चपेट में है।
डूब रहे लोगों को बचाने के लिए दिल्ली से टीम आई है
मुख्यमंत्री अपने प्रचार अभियान में व्यस्त है। उन्हें अगली बार सरकार लानी है।
लोगों की चिंता उन्हें नहीं, बल्कि अपने अगली सरकार की चिंता है।

मुंबईAug 05, 2019 / 08:36 pm

Ramdinesh Yadav

maha: प्रजा डूब रही थी , मुख्यमंत्री प्रचार दौरे पर

मुंबई। विपक्ष ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फ़डणवीस पर तंज कसा है। विपक्ष के नेता नाना पटोले ने कहा कि राज्य बाढ़ आपदा में फंसा है कोकण प्रान्त के कई जिले बाढ़ की चपेट में है। डूब रहे लोगों को बचाने के लिए दिल्ली से टीम आई है लेकिन हमारे राज्य के मुख्यमंत्री अपने प्रचार अभियान में व्यस्त है। उन्हें अगली बार सरकार लानी है। इस लिए दौरा कर रहे हैं। कोकण प्रान्त के लोगों की चिंता उन्हें नहीं, बल्कि अपने अगली सरकार की चिंता है। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यदि सरकार ने बचाव कार्य सही पद्धति से नहीं किया तो कांग्रेस मंत्रालय में बने कंट्रोल रूम पर कब्जा कर जनता के मदद के लिए खुद आगे आएगी। मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे , पालघर , पनवेल , बदलापुर , नवी मुंबई, रायगड, पेण, नाशिक, सांगली , कोल्हापुर जिले में पानी का कहर जारी है। ऐसे में सरकार से बचाव कार्य की लोग अपेक्षा कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फ़डणवीस की अगुवाई में भाजपा ने एक अगस्त से महाजनदेश यात्रा निकला है। इस यात्रा के माध्यम से फ़डणवीस जनता के बीच जाकर अपने कार्यों को बता रहे हैं , साथ ही अगली सरकार के लिए फिर से जनता का आशीर्वाद मांग रहे हैं। चौथे दिन मुख्यमंत्री की यात्रा परभणी और गढ़चिरौली पहुंची है।
सहित ठाणे , पालघर , रत्नगिरि , रायगढ़ , पुणे जिले में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ आ गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक इसी रफ़्तार में बरसात होने की चेतावनी भी दी है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.