scriptmaha:दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब बनेंगे नेता ! | maha: nana"s entry in politics | Patrika News

maha:दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब बनेंगे नेता !

locationमुंबईPublished: Aug 21, 2019 09:39:24 pm

Submitted by:

Ramdinesh Yadav

महत्वपूर्ण छाप छोड़ चुके महाराष्ट्र की धरती के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब राजनीति में पारी खेलने को तैयार
नाना पाटेकर ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात किया।
दोनों के बीच बंद कमरे में लगभग आधे घंटे तक चर्चा किया।
हालाँकि नाना ने राजनीति में आने से इंकार किया है।
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया था।

maha:दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब बनेंगे नेता !

maha:दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब बनेंगे नेता !

मुंबई। फिल्म दुनिया में अपनी महत्वपूर्ण छाप छोड़ चुके महाराष्ट्र की धरती के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब राजनीति में पारी खेलने को तैयार दिख रहे हैं। नाना पाटेकर ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात किया। दोनों के बीच बंद कमरे में लगभग आधे घंटे तक चर्चा किया। हालाँकि नाना ने राजनीति में आने से इंकार किया है।
नाना पाटेकर एक दिवसीय दिल्ली दौरे पर थे। उन्होंने अमित शाह के साथ मुलाकात कर गुप्त चर्चा किया। नाना और अमित शाह के मुलाकात से राजनीतिक गलियारे में चर्चा शुरू हो गई है। नाना महाराष्ट्र में नाम नमक सामाजिक संस्था चलते है। इस संस्था माध्यम से नाना कई सामाजिक कार्य करते रहे हैं। उनके कदम को कई अभिनेता भी सराहनीय मानते हैं। नाना राजनीतिक टिपण्णी करने और राजनेताओं के साथ बेहतर सम्बन्ध को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री , एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार , मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे सहित कई नेताओं के साथ उनके सम्बन्ध अच्छे रहे हैं। उनपर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया था। जिसके चलते नाना की छवि धूमिल भी हुई।
नाना ने मिडिया को बताया कि वे अपने व्यक्तिगत काम से आये थे। उनकी संस्था को विदेशी फंड के लिए लगाने वाले जरुरी प्रमाण पत्र के लिए वे शाह से मिलाने पहुंचे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो