scriptmaha news: आरे में मेट्रो कारशेड बनाने में बड़ा घोटाला ? | maha news : a big curruption in aare carshed plant ? | Patrika News

maha news: आरे में मेट्रो कारशेड बनाने में बड़ा घोटाला ?

locationमुंबईPublished: Sep 10, 2019 05:33:43 pm

Submitted by:

Ramdinesh Yadav

सत्ता में रहते हुए भी शिवसेना ने किया मेट्रो परियोजना का विरोध कहा आरे में मेट्रो कारशेड बनाने में बड़ा घोटाला। आदित्य ठाकरे ने कहा मुम्बईवासियों के लिए ऑक्सीजन देता है आरे का वन

maha news: आरे में मेट्रो कारशेड बनाने में बड़ा घोटाला ?

maha news: आरे में मेट्रो कारशेड बनाने में बड़ा घोटाला ?

मुंबई। गोरेगांव स्थिति आरे कालोनी में प्रस्तावित मेट्रो रेल कारशेड का राज्य में सत्ताधारी शिवसेना नहीं बनने देगी। शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने उक्त परियोजना में बड़ा घोटाला होने का आरोप लगाते हुए सरकार के कार्यप्रणाली पर संदेह व्यक्त किया है। aditya thakre इसे मुंबईवासियों के लिए ऑक्सीजन बताया और कहा कि आरे छोड़कर कही भी मेट्रो कारशेड बनेगा तो शिवसेना समर्थन देगी। शिवसेना आरे कालोनी में मेट्रो कारशेड का पहले से विरोध कर रही है लेकिन अब चुनाव को देखते हुए उग्र होने पर उतारू हो चुकी है।
maha news: आरे में मेट्रो कारशेड बनाने में बड़ा घोटाला ?
आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को शिवसेना भवन में पत्रकारों को बताया कि जनता के सामने मेट्रो परियोजना के अधिकारी गलत चित्र दिखा रहे हैं। अपनी मनमानी करते हुए अधिकारी यहाँ से वन संपत्ति , जीव जंतु और पर्यावरण का नास कर रहे हैं। अधिकारी और कंसल्टेंट कंपनी को जब कांजुरमार्ग का विकल्प दिया गया है तो वे आरे में ही कारशेड बनाने की जिद पर क्यों अड़े हैं। ऐसा सवाल भी उपस्थित करते हुए आदित्य ने कहा कि जिन अधिकारीयों को अकड़ है उन्हें हटाया जाना चाहिए। यह मामला मुंबई की जनता के स्वास्थ्य का है। यहाँ से मुंबई की जनता को शुद्ध हवा मिलती है। अन्यथा आगामी दिनों में ऑक्सीजन गैस का बटला खरीदना होगा।
महाराष्ट्र: ठाकरे परिवार का यह सदस्य .

maha news: आरे में मेट्रो कारशेड बनाने में बड़ा घोटाला ?

आदित्य ने चेताया भी कि यदि सरकार इस मामले में विचार नहीं करती है तो शिवसेना सड़क पर उतरेगी।
इस मौके पर कुछ वन जीवन विशेषज्ञों को भी बुलाया गया था। जो आरे के वन प्राणियों पर पिछले कई वर्षों से काम कर रहे हैं। यहाँ लगभग 20 चिता है। तो कई प्रकार के साप , तितलिया , पक्षी , मखिया आदि है। और इन्हे नष्ट कर २ हजार से अधिक वृक्ष मेट्रो कारशेड के लिए काट जायेंगे। शिवसेना बेस्ट व् अन्य ठिकानो की जगह देने को तैयार है। लेकिन गोरेगांव में मेट्रो कारशेड नहीं बनने देगी।

ट्रेंडिंग वीडियो