पश्चिम बंगला के रास्ते भारत में लाए जा रहे नकली नोट डीआर आई के इंदौर यूनिट ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 4 लाख 17 हजार नकली नोट बरामद किए गए थे | उससे पूछताछ के बाद डीआरआई को नागपुर में नकली नोट का कारोबार कर रहे लालू खान के बारे में जानकारी मिली | सूत्रों की माने गिरफ्तार लालू खान बांग्लादेशी नागरिक है लेकिन खुद को पश्चिम बंगाल का नागरिक बता रहा है वह बिहार से होकर नागपुर पंहुचा है। अभी तक के जांच में सामने आया है कि आरोपी बांगलादेश से पश्चिम बंगाल से नकली नोट ला कर और वंही से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भेजा जा रहा है | उसके बाद इस गिरोह से जुड़े सदस्य इन नोटों को अलग अलग जगहों पर सप्लाई करने और बाजार में चलाने का काम करते है |
मुंब्रा और सानपाडा से भी आरोपी गिरफ्तार हो चुकें है।
नगदी कहां से लाई गई इस बारे में छानबीन जारी है डीआरआई ने अगस्त 2017 में ठाणे के मुंब्रा में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 6 लाख 98 हजार नकली नोट बरामद किया था | उसके बाद सितंबर 2017 में नवी मुंबई के सानपाडा से एक आरोपी गिरफ्तार कर उसके पास से 7 लाख 36 हजार नकली नोट बरामद किया था | उसके बाद ही अक्टूबर 2017 में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में चार आरोपी गिरफ्तार कर उनके पास से 20 लाख 57 हजार रुपए नकली बरामद किया गया था |