scriptMaha politics:फडणवीस ने राज्यसभा में जाने से किया इंकार , कहा यहीं ठीक हूं। | Maha politics: devendra not intrested for rajysabha | Patrika News

Maha politics:फडणवीस ने राज्यसभा में जाने से किया इंकार , कहा यहीं ठीक हूं।

locationमुंबईPublished: Feb 26, 2020 07:08:21 pm

Submitted by:

Ramdinesh Yadav

सबसे चर्चित नाम देवेंद्र फडणवीस ( devendra fadnvis) ने राज्यसभा( rajy sabha) में जाने से इंकार( not intrested) किया है। पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष नेता फडणवीस राज्यसभा जाने के लिए इच्छुक नहीं है। बुधवार को पत्रिका के साथ बातचीत में स्वयं फडणवीस ने राज्यसभा में जाने से इंकार किया।

फडणवीस ने ली चुटकी: हो गई पतन की शुरुआत

फडणवीस ने ली चुटकी: हो गई पतन की शुरुआत

मुंबई। राज्यसभा में 55 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में महाराष्ट्र कोटे से भी 7 सीटें शामिल है। घोषणा के साथ ही भाजपा सहित सभी दल राज्यसभा में अपने प्रत्यासी भेजने की तैयारी में जुट गए है। कई नेता अपने लिए लॉबिंग कर रहे हैं। लेकिन सबसे चर्चित नाम देवेंद्र फडणवीस ने राज्यसभा में जाने से इंकार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष नेता फडणवीस राज्यसभा जाने के लिए इच्छुक नहीं है। बुधवार को पत्रिका के साथ बातचीत में स्वयं फडणवीस ने राज्यसभा में जाने से इंकार किया। फडणवीस ने कहा कि मै दिल्ली जाने के लिए इच्छुक नहीं हूँ। राज्यसभा में अभी मुझे नहीं जाना है। यहाँ महाराष्ट्र में ही मै ठीक हूं।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र कोटे से राज्यसभा में जाने को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। भाजपा की ओर से उदयनराजे भोसले ,हंसराज अहीर , किरीट सोमैया , सायना एनसी के सबसे अधिक पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम चर्चा में है। तो वही शिवसेना में प्रियंका चतुर्वेदी , अनंत गीते , चंद्रकांत खैरे का नाम आगे है। कांग्रेस में हुसैन दलवाई तो एनसीपी में किसी नए चेहरे को मौका मिल सकता है।
—————-
प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 मार्च को चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होगा , तो 13 तारीख को परचा दाखिला का अंतिम दिन होगा , 18 को परचा वापसी का अंतिम दिन। चुनाव 26 मार्च को होगा। चुनाव आयोग के अनुसार 30 मार्च तक चुनाव प्रक्र्रिया पूरी करनी होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो