फडणवीस हो या लोढ़ा, जानिए किसके पास कितनी संपत्तिपवार ने कहा कि हमें जो जनादेश मिला है वह विपक्ष में बैठने के लिए। सत्ता में आने के लिए जो नंबर चाहिए। वह भाजपा -शिवसेना को मिला है। सरकार बनाने की जिम्मेदारी उनके पास हैं। राज्य में किसानो की समस्या को विकट संकट बताते हुए पवार ने कहा कि राज्य इस समय आपदा से गुजर रहा है। जिसे राज्य की जनता ने महाजनादेश दिया है उन्हें आगे आकर लोगों के लिए काम करना चाहिए। लोगों की मदद की आवश्यकता है।
इनके लिए योजनाओं में भेदभाव नहीं, पर भागीदारी देने से गुरेज शिवसेना और भाजपा की आपसी जंग के सवाल पर पवार ने कहा कि शिवसेना को सरकार की लीडरशिप चाहिए। राज्य की ताजा स्थिति को देखकर ऐसा ही लगता है। लेकिन भाजपा शिवसेना को कितना महत्त्व देती है यह उनका विषय है।
सोनिया गांधी के साथ राज्य में दोनों कांग्रेस को बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा हुई है। इसके आलावा भी हमने कई मुद्दों पर बात की है। कांग्रेस के विकास के लिए क्या किया जा सकता है। इस घडी में कौन से महत्वपूर्ण कदम उठाये जा सकते हैं इन तमाम विषयों पर सोनिया गांधी के साथ बात चीत हुई।