मुंबई

maha politics:युति टूटने की अटकलों पर लगा विराम

मोदी -उद्धव की मुलाकात ने युति पर लगाईं मुहर
युति टूटने की अटकलों पर लगा विराम
जल्द पूरा होगा राममंदिर का सपना
सत्ते का भूखा नहीं विकास के लिए सत्ता जरुरी -उद्धव

मुंबईSep 07, 2019 / 08:47 pm

Ramdinesh Yadav

maha politics:युति टूटने की अटकलों पर लगा विराम

मुंबई। राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा – शिवसेना की (गठबंधन ) युति पर असमंजस की स्थिति को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर शनिवार को एक बार फिर विराम लग गया। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के साथ शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की हुई मुलाकात में खुश नजर आ रहे उद्धव और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जोड़ी ने संकेत दिए हैं। साथ ही बीच सभा में उद्धव ठाकरे को अपना छोटेभाई बोलकर मोदी ने भी युति पर हरी झंडी दी है। तो उद्धव ने भी मिडिया को दिए बयान में जम कर मोदी की तारीफ किया है। एमएमआरडीए के कार्यक्रम में मोदी और उद्धव के बीच नजदीकियों का खुलकर सामने आना साबित करता है कि विधान सभा चुनाव से पहले सीटों के बटवारे पर दोनों दल अपनी समझदारी का परिचय देते हुए विवादों को सुलझा लेंगे।
मोदी ने भरी सभा में उद्धव को अपना छोटा भाई बताया और कार्यक्रम में अपने साथ रखा, दोनों के बीच काफी बातें भी हुई। युति को लेकर भी मोदी ने भी सकारत्मक चर्चा किया। तो वही उद्धव भी हर बार की तरह अकड़ दिखाने के बजाय दिलखोलकर मोदी के स्वागत में बीकेसी पहुंचे थे।उद्धव ने दावा किया कि राज्य में अगली सरकार सिर्फ युति की होगी। यह मजबूत सरकार फिर दमदार तरीके से आएगी। उधर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उद्धव के साथ युति पर ताली लगाईं है। और ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मै तो पहले ही युति को लेकर घोषणा कर चूका हूं।
मै सत्ते का भूखा नहीं विकास के लिए सत्ता जरुरी -उद्धव
उद्धव ने युति को लेकर अपना बयान जारी कर कहा कि शिवसेना सत्ता के लिए भूखी नहीं है। बालासाहेब ठाकरे के वसूलों पर चलते हुए शिवसेना राज्य और देश का विकास चाहती है। महाराष्ट्र के विकास के लिए सत्ता जरुरी है।
उद्धव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व देश को नई दिशा में ले जा रहा हैं। विकास की नई गाथा लिखने को भारत तैयार है। उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 रद्द करने , चंद्रयान 2 साथ ही मुंबई के विकास में उनके योगदान को सलाम करते हुए पहली इलेक्ट्रिक बस मुंबई मनपा को दिए जाने पर मैंने धन्यवाद दिया। बेहतर काम के लिए प्रधानमंत्री को मिलकर मैंने शुभेक्षा दिया है।
जल्द पूरा होगा राममंदिर का सपना
आगामी दिनों में राममंदिर निर्माण तथा सबके लिए समान कानून लागू बनाने को लेकर शुभकामना दी है। अपेक्षा जताई है उनसे की जल्द ही हिन्दुओं के सपने राममंदिर को पूरा करें। मोदी से इस मामले में तेज गति से आगे आने की अपील भी उद्धव ने की।

Home / Mumbai / maha politics:युति टूटने की अटकलों पर लगा विराम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.