scriptMaharashtra: आरटीआई एक्ट का गलत फायदा उठाकर रंगदारी वसूलने के आरोप में 23 गिरफ्तार, पुलिस ने खोले बड़े राज | Maharashtra: 23 arrested for collecting extortion by taking wrong advantage of RTI Act, police revealed big secrets | Patrika News

Maharashtra: आरटीआई एक्ट का गलत फायदा उठाकर रंगदारी वसूलने के आरोप में 23 गिरफ्तार, पुलिस ने खोले बड़े राज

locationमुंबईPublished: Jul 03, 2022 06:42:40 pm

Submitted by:

Siddharth

महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आरटीआई एक्ट का गलत उपयोग कर रंगदारी वसूली करने के मामले में पिछले 6 महीनों में 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस और गिरफ्तारियां कर सकती है।

arrest.jpg

Arrest

महाराष्ट्र में आरटीआई के नाम सरकारी अधिकारियों और निजी लोगों से कथित तौर पर वसूली करने का मामला सामने आया है। इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने पिछले छह महीनों में नांदेड़ और उसके आस-पास के इलाकों से 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। नांदेड़ रेंज के विशेष पुलिस महानिरीक्षक निसार तंबोली ने बताया कि पिछले छह महीने में नांदेड़, हिंगोली, परभणी और अन्य क्षेत्रों के विभिन्न पुलिस थानों में 23 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
निसार तंबोली ने आगे बताया कि इन मामलों में अब तक कम से कम 23 लोगों को हिरासत में लिया जा चूका है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती है।
यह भी पढ़ें

Amravati Murder Case: उमेश कोल्हे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने- गर्दन पर चाकू का गहरा घाव, दिमाग व आखं की नस और खाने की नली डैमेज

निसार तंबोली के मुताबिक, शिकायतें मिलने के बाद हमारी टीम ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, जो खुद के आरटीआई कार्यकर्ता बता रहे हैं। ये लोग राज्य सचिवालय मंत्रालय (मुंबई में) सहित अलग-अलग इलाकों पर सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ निजी व्यक्तियों के खिलाफ आरटीआई दाखिल करते थे और उनसे पैसे की मांग करते थे।
निसार तंबोली ने आगे कहा कि जांच के दौरान पता चला कि 10-15 पीड़ितों ने इनमें से कुछ आरोपियों के खिलाफ पुलिस से संपर्क किया था। नांदेड़ के देगलुर पुलिस थाने में कुछ पीड़ितों ने दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था।
बता दें कि पुलिस महानिरीक्षक निसार तंबोली ने आगे बताया कि, आरोपियों के घरों की तलाशी के बाद पुलिस के हाथों कई फर्जी आरटीआई दस्तावेज लगे। गिरफ्तार हुए आरोपियों में से कुछ आरोपियों के पास शस्त्र लाइसेंस और कुछ के पास पुलिस सुरक्षा थे। हिरासत में लेने के बाद आरोपियों की पुलिस सुरक्षा हटा दी गई है और उनके लाइसेंस को जब्त कर लिया गया हैं। सभी आरोपियों को जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो