महाराष्ट्र के अहमदनगर में भीषण हादसा, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत
मुंबईPublished: Mar 18, 2023 02:23:51 pm
Ahmednagar Sangamner-Akole: हादसे में मरने वाले तीनों युवक संगमनेर शहर से महज छह किलोमीटर दूर चिखली गांव के रहने वाले हैं। मृतक युवकों की पहचान ऋषिकेश उमाजी हासे (उम्र 20), सुयोग बालासाहेब हासे (उम्र 20) और निलेश बालासाहेब सिनारे (उम्र 26) के रूप में हुई है।


अहमदनगर में सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत
Maharashtra Ahmednagar Accident: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के संगमनेर तालुक में दर्दनाक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि संगमनेर से अकोले की ओर जा रही दो मोटरसाइकिल सामने आ रहे दूध के टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका संगमनेर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक युवक चिखली के रहने वाले है।