scriptMaharashtra Floor Test: महाराष्ट्र विधानसभा में शिंदे सरकार का शक्ति परीक्षण आज, स्पीकर ने उद्धव खेमे को दिया झटका | Maharashtra Assembly Session: Eknath Shinde-led government to face floor test today | Patrika News

Maharashtra Floor Test: महाराष्ट्र विधानसभा में शिंदे सरकार का शक्ति परीक्षण आज, स्पीकर ने उद्धव खेमे को दिया झटका

locationमुंबईPublished: Jul 04, 2022 09:12:33 am

Submitted by:

Subhash Yadav

महाराष्ट्र का सियासी संग्राम अभी खत्म नहीं हुआ है। शिवसेना से बगावत कर सीएम बनने वाले एकनाथ शिंदे सरकार आज फ्लोर टेस्ट का सामना करेगी। ऐसे में सभी की नजरें उसी पर टिकी हुई है।

Eknath Shinde-Devendra Fadnavis.jpg

Eknath Shinde-Devendra Fadnavis

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा में आज एकनाथ शिंदे की सरकार का शक्ति परीक्षण होगा। विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले एकनाथ शिंदे ने देर रात अपने विधायकों के साथ बैठक की है। इसमें डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस सहित सभी विधायक भी शामिल हुए हैं। फ्लोर टेस्ट से पहले शिंदे खेमे और भाजपा ने एकनाथ शिंदे को अपना नेता चुना है।
वहीं दूसरी तरफ उद्धव खेमे को महाराष्ट्र के विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने बड़ा झटका दिया है। रविवार रात नार्वेकर ने शिवसेना विधायक अजय चौधरी को विधायक दल के नेता पद से हटा दिया है। इसे लेकर राहुल नार्वेकर के दफ्तर की तरफ से एक बयान भी जारी किया है। आज सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। फिर बहुमत साबित करने के लिए विश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। जिसके बाद मतदान होगा।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Politics: आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर बोला हमला, कहा-सदन में बागी आंख नहीं मिला पाए; जनता का कैसे करेंगे सामना?

रविवार को स्पीकर पद के चुनाव में भाजपा ने बेहद ही आसान जीत हासिल की है। इससे उसके हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। वह पूरी तरह से आश्वस्त है कि शिंदे सरकार बहुमत हासिल कर लगी। राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि हम 166 वोटों के साथ बहुमत साबित करेंगे।
गौर हो कि इससे पहले रविवार को 288 सदस्यीय विधानसभा में स्पीकर पद का चुनाव हुआ। जिसमें भाजपा-शिंदे गुट के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर को 164 वोट मिले थे। उन्हें जीत के लिए 144 वोटों की जरूरत थी। लेकिन उन्हें 20 मत अतिरिक्त मिले। जबकि महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार राजन साल्वी को सिर्फ 107 वोट ही मिले। राहुल ने साल्वी को 47 वोट के बड़े अंतर से हराया है।

ट्रेंडिंग वीडियो