scriptMaharashtra Politics: संजय राउत का बागियों पर फिर तंज, बोले-शतरंज में वजीर और जिंदगी में जमीर मर जाए तो समझो खेल खत्म | Maharashtra Assembly Speaker Election: Sanjay Raut Attacks Rebel MLAs, Read Tweet | Patrika News

Maharashtra Politics: संजय राउत का बागियों पर फिर तंज, बोले-शतरंज में वजीर और जिंदगी में जमीर मर जाए तो समझो खेल खत्म

locationमुंबईPublished: Jul 03, 2022 11:30:30 am

Submitted by:

Subhash Yadav

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव होना है। जहां सीधा मुकाबला बीजेपी और महा विकास अघाड़ी के बीच होना है। इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर बागियों पर फिर तंज कसा है।

Sanjay-Raut

Sanjay Raut

मुंबई: महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद आज से विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हुआ है। आज पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव होना है। इन सब के बीच शिवसेना का विधानसभा में दफ्तर सील हो गया है। इसी कड़ी में अब शिवसेना नेता संजय राउत ने बागियों पर फिर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि शतरंज में वजीर और जिंदगी में जमीर मर जाए तो समझो खेल खत्म।
शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर लिखा कि शतरंज में वजीर और जिंदगी में जमीर अगर मर जाए तो समझो खेल खत्म। उन्होंने कहा कि हमारा वजीर और जमीर अभी जिंदा है, हम बचेंगे भी और लढेंगे भी। इससे पहले विधानसभा में शिवसेना का दफ्तर सील किया गया है। हालांकि यह किस गुट के कहने पर हुआ है इसे लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना का दफ्तर हुआ सील, एकनाथ शिंदे ने आदित्य ठाकरे सहित सभी विधायकों को जारी किया व्हीप

https://twitter.com/CMOMaharashtra?ref_src=twsrc%5Etfw
दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे गुट के सभी विधायकों को लेकर व्हीप जारी किया है। इस व्हीप में भाजपा उम्मीदवार राहुल नार्वेकर के पक्ष में मतदान की बात कही गई है। शिंदे के व्हीप में आदित्य ठाकरे का भी समावेश है। विधानसभा स्पीकर पद के चुनाव से पहले ही बीजेपी ने अपनी जीत का दावा किया है। भाजपा विधायक राम कदम ने ठोक, बजाके जीतेंगे महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव।
गौर हो कि राज्य विधानसभा स्पीकर का पद दो साल से खाली पड़ा हुआ है। कांग्रेस के नाना पटोले के स्पीकर पद छोड़ने के बाद यह पद रिक्त है। महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हुआ है और आज ही स्पीकर पद का चुनाव होना है। जबकि चार जुलाई को शिंदे को सदन में बहुत साबित करना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो