scriptमहाराष्ट्र: बुलढाणा के कुएं में तैरते मिली मां के साथ चार बेटियों के शव, मचा हड़कंप | maharashtra buldhana 5 dead found | Patrika News

महाराष्ट्र: बुलढाणा के कुएं में तैरते मिली मां के साथ चार बेटियों के शव, मचा हड़कंप

locationमुंबईPublished: Sep 23, 2019 04:03:11 pm

Submitted by:

Nagmani Pandey

महाराष्ट्र: बुलढाणा के कुएं में तैरते मिली मां के साथ चार बेटियों के शव, मचा हड़कंपडेढ़ महीने पहले पति की भी हुई थी मौत

महाराष्ट्र: बुलढाणा के कुएं में तैरते मिली मां के साथ चार बेटियों के शव, मचा हड़कंप

महाराष्ट्र: बुलढाणा के कुएं में तैरते मिली मां के साथ चार बेटियों के शव, मचा हड़कंप

नागमणि पांडेय

मुंबई . महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मेहकर तालुका के मालेगांव स्थित एक कुएं में माँ सहित चार बेटियों के शव तैरते हुए मिला है | सोमवार सुबह इस घटना की जानकारी होते ही पुरे परिसर में हड़कंप मच गया है स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी | जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर स्थानीय लोगों से भी पुलिस जानकारी इकट्ठा कर रही है |
जानकारी अनुसार सोमवार सुबह गाँव के कुंवे में उज्ज्वला बबन ढोके और उनकी चार बेटियों वैष्णवी बबन ढोके(9 ), दुर्गा बबन ढोक( 7 ), आरुषि बबन ढोके (4 ) और पल्लवी बबन ढोके (1) का शव तैराता हुआ दिखाई दिया | जिसके बाद नागरिको ने इसकी सूचना पुलिस को दी | पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |

चार बेटियों को लेकर खेत में करने गई थी काम

महाराष्ट्र: बुलढाणा के कुएं में तैरते मिली मां के साथ चार बेटियों के शव, मचा हड़कंप
बुलढाणा के जानफेल पुलिस के अनुसार मालेगांव में रहने वाली उज्जवला रविवार को चारो लड़कियों को लेकर खेत में काम करने गई थी शाम को 4 बजे साथ के महिलाओ को बताया की घर जा रही हु | उसके बाद ही कुंवे में चार लड़कियों को फेंकने के बाद खुद आत्महत्या किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है |

पति के मौत के बाद आर्थिक स्थित हुआ था ख़राब

महाराष्ट्र: बुलढाणा के कुएं में तैरते मिली मां के साथ चार बेटियों के शव, मचा हड़कंप
रविवार रात से ही उसके परिवार वाले उसके तलाश में जुटे थे | सोमवार सुबह शव कुंवे में तैरता हुआ मिला | पुलिस ने बताया की उज्जवला के पति बबन ढोके लगभग डेढ़ महीने पहले जहर पीकर आत्महत्या कर ली थी | पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि ये सामूहिक आत्महत्या है या कोई दुर्घटना. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है | ग्रामीणों और पुलिस का कहना है कि पति की मौत के बाद आर्थिक स्थिति का खराब होना भी इसके पीछे का कारण हो सकता है |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो