scriptMaharashtra Cabinet Expansion: कल हो सकता है शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार, CM आवास पहुंचे देवेंद्र फडणवीस | Maharashtra Cabinet Expansion: Shinde cabinet may be expanded tomorrow, Devendra Fadnavis reaches CM residence | Patrika News

Maharashtra Cabinet Expansion: कल हो सकता है शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार, CM आवास पहुंचे देवेंद्र फडणवीस

locationमुंबईPublished: Aug 08, 2022 04:27:10 pm

Submitted by:

Siddharth

महाराष्ट्र में इन दिनों सियासी संग्राम चल रहा है। इस बीच महाराष्ट्र की शिंदे सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैबिनेट का विस्तार कल हो सकता है। इस बीच डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास पर पहुंचे।

maharashtra_cabinet_expansion.jpg

Eknath Shinde and Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज है। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली नई सरकार के गठन को एक महीने से ज्यादा हो गया है, ऐसे में कैबिनेट विस्तार की हर तरफ चर्चा हो रही है। इस बीच महाराष्ट्र के कैबिनेट विस्तार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 9 अगस्त यानी कल कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। इस बीच उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे है। इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि 15 अगस्त से पहले मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।
ऐसे में आज देवेंद्र फडणवीस का सीएम शिंदे के आवास पर पहुंचने के बाद माना जा रहा है कि इसी सिलसिले में दोनों नेताओं की यह मुलाकात है। दूसरी तरफ महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने एक ताजा बयान में कहा था कि 10-11 अगस्त के बीच शिंदे मंत्रीमंडल का विस्तार हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम एकनाथ शिंदे 15 अगस्त से पहले कम से कम 15 मंत्रियों को शामिल कर अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें

Maharashtra: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, जानें BJP में कब शुरू होगी प्रदेश अध्यक्ष बदलने की प्रक्रिया

बता दें कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को गृह विभाग मिलने की संभावना है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को भी मंत्री बनाया जा सकता है। ऐसे में उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदलने की प्रक्रिया शुरू कर करेगी। महाराष्ट्र के पूर्व वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने बताया है कि 10 या 11 को मंत्रिमंडल विस्तार होगा। ताजा जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट का विस्तार 9 अगस्त यानी कल हो सकता है।
इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा था कि अजित पवार विपक्ष के नेता हैं। वह इस प्रकार को बातें कहते रहेंगे। अजित दादा जब वह सरकार में थे तो पहले 32 दिनों में महज 5 मंत्री थे। फडणवीस ने मीडिया को बताया कि आपकी सोच से पहले महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। वहीं शनिवार को सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मंत्रिपरिषद के विस्तार में देरी की वजह से राज्य सरकार का कामकाज किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हुआ है और जल्द ही कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा।
बता दें कि फडणवीस ने कहा कि बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने के लिए 16 ऐसे संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान करके एक मिशन शुरू किया है, जहां विपक्ष हमेशा से जीतता चला आ रहा है। इनमें शिवसेना के उन नेताओं के चुनाव क्षेत्र भी मौजूद हैं जो अब शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। वहीं एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने विकास प्रस्तावों को केंद्र से तेजी से मंजूरी देने और राज्य को समय पर धन मुहैया कराने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी के गठबंधन ने मिशन 48 का टारगेट तय किया है और उस टारगेट को पूरा करने की दिशा में काम होगा।
शिवसेना से एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद 30 जून को एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के सहयोग से सरकार बनाई और सीएम पद की शपथ लीने। उनके साथ बीजेपी के सीनियर नेता और राज्य के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो