scriptMaharashtra Politics: एकनाथ शिंदे भले ही बन गए हैं सीएम लेकिन सामने हैं फ्लोर टेस्ट सहित ये चुनौतियां, आज बागियों के साथ पहुंचेंगे मुंबई | Maharashtra: challenges For Eknath Shinde Including Floor test | Patrika News

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे भले ही बन गए हैं सीएम लेकिन सामने हैं फ्लोर टेस्ट सहित ये चुनौतियां, आज बागियों के साथ पहुंचेंगे मुंबई

locationमुंबईPublished: Jul 02, 2022 12:31:31 pm

Submitted by:

Subhash Yadav

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे भले ही सीएम बन गए हैं। लेकिन उनके सामने फ्लोर टेस्ट से लेकर कई तरह की चुनौतियां हैं। ऐसे में सभी की नजर फिलहाल फ्लोर टेस्ट पर टिकी हुई है।

Eknath Shinde-Devendra Fadnavis.jpg

Eknath Shinde-Devendra Fadnavis

मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम के रूप में कमान संभालने वाले एकनाथ शिंदे के सामने कई चुनौतियां है। फ्लोर टेस्ट, ओबीसी समुदाय के लिए आरक्षण बहाल करने से लेकर एक शक्तिशाली सहयोगी के साथ सरकार चलाने सहित कई चुनौतियां हैं। शिंदे फिलहाल बागियों के साथ गोवा में हैं। जानकारी के अनुसार वह आज दोपहर बाद बागियों के साथ मुंबई लौटेंगे।
वहीं खबर है कि गोवा के होटल में शिवसेना के बागियों की एक बैठक भी होनी है। इस बैठक के बाद बागी गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर मीडिया को संबोधित करेंगे। इसके बाद एकनाथ शिंदे के साथ बागी विधायक मुंबई के लिए निकलेंगे। महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र 3 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस दौरान यह भी साफ हो जाएगा शिंदे खेमे और उद्धव खेमे को शिवसेना के बागी विधायकों का कितना समर्थन हासिल है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Politics: उद्धव और शिंदे के बीच सुलह कराना चाहते हैं शिवसेना के सांसद, बीजेपी का बड़ा दावा-12 एमपी पाला बदलने के लिए तैयार

शिंदे के सामने विधानसभा में बहुमत हासिल करने सहित स्पीकर के चुनाव को लेकर भी चुनौतियां है। भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर ने विधानसभा अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन भरा है। जिसके लिए कल चुनाव होना है। स्पीकर का पद राज्य में दो साल से खाली पड़ा है। शिंदे सरकार को चार जुलाई को बहुमत भी साबित करना पड़ेगा। जिसके लिए विशेष सत्र बुलाया गया है।
एकनाथ शिंदे के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राज्य के कृषि संकट सहित वित्त को मजबूत करना। इससे निपटने के लिए उन्हें ठोस कदम उठाने पड़ेंगे। शिंदे और बीजेपी में अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। ऐसे में गृह, वित्त, सहयोग जैसे अहम विभागों का सही से बंटवारा भी कैसे करेंगे यह देखने वाली बात होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो