scriptOMG : महाराष्ट्र की महिला मंत्री बोलीं, अभी तो नए मंत्री हैं, जेबें गरम होना बाकी हैं | maharashtra-congress-minister-yashomati-thakur-sparks-controversy | Patrika News

OMG : महाराष्ट्र की महिला मंत्री बोलीं, अभी तो नए मंत्री हैं, जेबें गरम होना बाकी हैं

locationमुंबईPublished: Jan 06, 2020 06:28:08 pm

Submitted by:

Rajesh Kumar Kasera

महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने दिया विवादित बयान
वाशिम जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव

OMG : महाराष्ट्र की महिला मंत्री बोलीं, अभी तो नए मंत्री हैं, जेबें गरम होना बाकी हैं

OMG : महाराष्ट्र की महिला मंत्री बोलीं, अभी तो नए मंत्री हैं, जेबें गरम होना बाकी हैं

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुंबई. महज दो दिन पहले कैबिनेट मंत्री का पदभार ग्रहण करने वाली महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर के विवादित बयान ने महाराष्ट्र सरकार को मुसीबत में डाल दिया है। ठाकुर ने वाशिम जिले में सार्वजनिक मंच से कहा कि अभी-अभी हमने मंत्री पद की शपथ ली है और हमारी जेबें गरम नहीं हुई हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए ठाकुर कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करने के लिए कामरगांव पहुंचीं। मंच पर कैबिनेट मंत्री आईं तो आमजन को बताने लगीं कि वोट कैसे मिलता है। किस तरह से पैसे बांटे जाते हैं।
गेटवे ऑफ इंडिया पर बुलंद हुआ विरोध का स्वर, बॉलिवुड सेलिब्रेटी-विद्यार्थियों का हुजूम उमड़ा

उन्होंने सभा में आए लोगों को सलाह दी कि हमारे विरोधियों को पास पैसे बहुत हैं। वे आपके पास पैसे लेकर पहुंचेगे, पर आप घर आई लक्ष्मी को लौटाना नहीं। उनकी जेबें खाली करनी हैं और वोट कांग्रेस को देना है। हम तो अभी नए-नए मंत्री बने हैं और हमारी जेबें गरम नहीं हुई हैं। ठाकुर का यह बयान महाराष्ट्र की राजनीति में विवाद का मुद्दा बन गया है। यशोमति ठाकुर कांग्रेस पार्टी से मंत्री बनी हैं और अमरावती की तिवसा सीट से विधायक हैं। सभा के दौरान मंच पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे भी मौजूद थे।
कमाठीपुरा में अवैध फैक्टरियों से कैसे विकराल हो गई आग, पांच घायल

मंत्री के बयान पर क्षेत्र के लोगों ने कहा कि नई सरकार के मंत्रियों को जो करना है उन्होंने अपनी मंशा को जाहिर कर दिया है। वहीं कांग्रेस के बागी नेता संजय निरूपम ने ट्वीट और वीडियो शेयर करके लिखा कि ये हमारी नई मंत्री हैं, कह रही हैं अभी शपथ ली हैं, जेब गरम होना बाकी है। ऐसी बातें करके ये लोग अपने साथ पार्टी को बदनाम कर रहे हैं। क्या इसी दिन के लिए सबने सरकार बनाने के लिए पार्टी पर दबाव डाला था?
अब जल्द करेंगे उड़ने वाली टैक्सी की सैर, IIT Bombay के टेक फेस्ट में अनोखा नजारा


मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर किया पेश

बयान पर विवाद बढ़ने पर ठाकुर ने सफाई दी कि उनकी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मेरे कहने का मंतव्य मौजूदा केंद्र सरकार और पहले की राज्य सरकार पर था, जिनकी जेबें गर्म हैं, जबकि हमारे पास पैसे नहीं हैं। इसी बात को गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है।
JNU News जेएनयू ह‍िंंसा के ख‍िलाफ मुंबई में प्रदर्शन

भाजपा ने की शिकायत

मंत्री के बयान का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इसकी शिकायत की। उन्होंने कहा कि यशोमति ठाकुर ने प्रलोभन देकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया है। उनसे वोटों के बदले में नकदी स्वीकार करने के लिए कहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो