महाराष्ट्र: मराठा के बाद धनगर आरक्षण की मांग ने पकड़ा जोर, मंत्री जी पर फेंकी हल्दी, कहा- अब CM की बारी
मुंबईPublished: Sep 08, 2023 02:00:20 pm
Radhakrishna Vikhe Patil in Solapur: राधाकृष्ण विखे पाटिल ने पत्रकारों से कहा कि हल्दी को पवित्र माना जाता है। इसलिए मैं इसे आशीर्वाद मानकर खुश हूं।


मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल पर फेंकी हल्दी
Dhangar Community Protest: मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर इस वक्त महाराष्ट्र का माहौल बेहद गरमाया हुआ है। इस बीच राज्य में धनगर आरक्षण का मुद्दा जोर पकड़ रहा है। शुक्रवार को सोलापुर जिले में धनगर आरक्षण से जुड़े संगठन के कार्यकर्ता ने पालक मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल पर हल्दी पाउडर फेंका है। धनगर आरक्षण संघर्ष समिति के कार्यकर्ता का नाम शेखर बंगाले बताया जा रहा है। बंगाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।