Maharashtra: मराठवाड़ा में 6 महीने में 483 किसानों ने की आत्महत्या, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
मुंबईPublished: Jul 25, 2023 05:19:19 pm
Maharashtra Farmers Suicide: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में इस साल के पहले छह महीनों (जनवरी से जून 2023 तक) में कुल 483 किसानों ने आत्महत्या की है। जिसमें जून में सबसे अधिक 92 अन्नदाताओं ने विभिन्न वजहों से मौत को गले लगाया।


मराठवाड़ा में 483 किसानों ने किया सुसाइड (File Pic)
Farmers Suicide in Marathwada: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा (Marathwada) में किसान आत्महत्या (Farmers Suicide) की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मराठवाड़ा में केवल जून महीने में 92 किसानों ने सुसाइड किया। जबकि साल के शुरू के छह महीनों में 483 किसानों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह चौंकाने वाला खुलासा खुद प्रशासन ने किया है।