scriptआगे बढ़ता जा रहा है महाराष्ट्र किसानों का काफिला | Maharashtra Farmers' Walking March | Patrika News

आगे बढ़ता जा रहा है महाराष्ट्र किसानों का काफिला

locationमुंबईPublished: Mar 10, 2018 02:26:13 pm

Submitted by:

Prateek

करीब 45 हजार से अधिक किसानों का यह महामोर्चा भातसा नदी के किनारे रात में आराम करने के बाद मुंबई की तरफ रवाना हो गया है।

MAHARASHTRA FARMERS

MAHARASHTRA FARMERS

नासिक से निकला किसानों का मोर्चा मुंबई की ओर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। और किसानों के इस आंदोलन में भाग लेने वाले लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है, यह आंदोलन और भी व्यापक होता जा रहा है। करीब 45 हजार से अधिक किसानों का यह महामोर्चा भातसा नदी के किनारे रात में आराम करने के बाद मुंबई की तरफ रवाना हो गया है। शुक्रवार रात शाहपुर भातसा डैम के पास रात विश्राम करने के बाद शनिवार को कड़ी धूप के बावजूद अपने गंतव्य की ओर चल दिया। कर्जमाफी समेत किसानों ने अन्य जरूरी मांगों को लेकर यह मार्च निकाला है। साथ ही स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने , कर्जमाफी वनाधिकार अधिनियम को लागू करने और किसानों के उपज का उचित मूल्य मिलने जैसे विभिन्न मांगों को लेकर किसान पैदल मार्च पर निकले हैं। किसानों का कहना है कि सरकार बुलेट ट्रेन और सुपर हाइवे के लिए किसानों की जमीनों का अधिग्रहण ना करे।
विदित हो कि किसानों का यह महामोर्चा बजट सत्र के दौरान मुंबई विधानसभा को घेरने के लिए तैयार है। इसके अलावा मोर्चे में शामिल किसानों का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जातीं, तब तक हम वापस नहीं जाएंगे। इसके लिए भले ही हमारी जान चली जाए।
गौरतलब है की महाराष्ट्र के किसान अपनी मांगो की पूर्ति के लिए अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में नासिक से मुंबई के लिए निकले थे। यह किसान नासिक से मुंबई तक की 180 किलोमीटर दुरी को पैदल चल कर तय करेंगे। और अपने इस पैदल मार्च से अपनी मांगो को पूरा करवाने के लिए सभी किसान प्रणबद्ध है।
नवले का किया गया स्वागत

नासिक से निकले किसानों के महामोर्चा के भिवंडी तालुका में प्रवेश करने पर भिवंडी तालुका शिवसेना जिला प्रमुख प्रकाश पाटिल, कांग्रेस नेता विश्वनाथ पाटिल समेत हजारों किसानों ने महामोर्चा के संयोजक डॉ. अजित नवले से मिलकर महामोर्चा में शामिल किसानों का स्वागत किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो