scriptMaharashtra government announces NAMO Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana crop insurance in 1 rupees | महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले, हर साल मिलेंगे 12 हजार रुपये, मात्र 1 रुपये में होगा फसल बीमा | Patrika News

महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले, हर साल मिलेंगे 12 हजार रुपये, मात्र 1 रुपये में होगा फसल बीमा

locationमुंबईPublished: May 30, 2023 06:07:12 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

NAMO Shetkari Maha Sanman Nidhi Maharashtra: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने बजट में की गई घोषणाओं को पूरा करने की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है।

Maharashtra NAMO Shetkari Sanman yojna
महराष्ट्र में लाखों अन्नदाताओं को मिली बड़ी सौगात
Namo Shetkari Sanman Yojna Maharashtra: महाराष्ट्र की शिंदे-फडणवीस सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi yojana) की तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना (NAMO Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana) लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार द्वारा अन्नदाताओं के खाते में हर वर्ष 6 हजार रुपये भेजे जाएंगे। लिहाजा महाराष्ट्र के किसानों को अब पीएम किसान योजना और नमो शेतकरी योजना से सालभर में कुल 12 हजार रुपये मिलेंगे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.