scriptMaharashtra Rains: महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी, पुणे-सतारा सहित कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी | Maharashtra Heavy Rains Alert: IMD forecast Red alert as heavy rains predicted in Pune-Satara and Other District | Patrika News

Maharashtra Rains: महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी, पुणे-सतारा सहित कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

locationमुंबईPublished: Aug 08, 2022 09:09:39 am

Submitted by:

Subhash Yadav

Maharashtra Weather: मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए महाराष्ट्र और कोंकण के अलावा कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही बरसात के कारण नदी के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

Maharashtra Heavy Rains Alert

महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी

Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र में धीमा पड़ा मानसून फिर इस महीने से सक्रिय हो गया है। इन सब के बीच मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सूबे के कोंकण सहित कई हिस्सों में बारिश थमी नहीं है। बरसात के तेज होने के चलते नदियों और बांधों का जलस्तर बढ़ रहा है। आईएमडी ने पुणे, सतारा सहित कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
ज्ञात हो कि मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाब का क्षेत्र बनने और अरब सागर में कम दबाव का बेल्ट डेवलप होने के कारण महाराष्ट्र में बरसात की रफ्तार तेज हुई है। साथ ही मुंबई में भी मुसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्य के मराठवाडा सहित कुछ जगहों पर मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों के लिए मूसलाधार बारिश की चेतावनी, पुणे समेत इन जिलों में रेड अलर्ट

https://twitter.com/Hosalikar_KS/status/1556223134625177600?ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं आईएमडी ने कोंकण सहित मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अधिक बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पुणे, सतारा, रत्नागिरी, रायगढ़ जिले में बरसात का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कोंकण के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि मराठवाडा-विदर्भ के लिए येलो अलर्ट किया है।
राज्य के कई हिस्सों में बरसात ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा रखी हैं। यही कारण है कि आईएमडी ने पहले ही अगस्त महीने में मुंबई सहित उत्तरी कोंकण में बरसात के जोर पकड़ने की संभावना जताई थी। ऐसे में अगर राज्य में भारी बारिश होती है तो कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। साथ ही लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो