सरकार के आदेश के अनुसार महानगर के कोरोना कंटेनमेंट जोन में वाइन शॉप नहीं खुलेंगी। कंटेनमेंट क्षेत्रों में शराब की होम डिलीवरी भी नहीं होगी। जिन क्षेत्रों में कोरोना का असर ज्यादा नहीं है, वहां के वाइन शॉप मालिक शराब की होम डिलीवरी कर सकते हैं। शराब खरीदने से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद नजदीकी वाइन शॉप पर उपभोक्ता ऑर्डर दे सकता है।
महाराष्ट्र में कोरोना के 25 हजार 922 मरीज हैं। इनमें 15 हजार 747 संक्रमित अकेले मुंबई (Mumbai) में हैं। मुंबई, ठाणे (Thane) और पुणे (Pune) में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना की रोकथाम में प्रशासन को सफलता नहीं मिल रही है। इस कारण राज्य सरकार की ङ्क्षचता बंढ़ गई है। महामारी से राज्य में 975 और मुंबई में 596 लोगों की मौत हो चुकी है।