उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने मंगलवार को ऑनलाइन (online) शराब बिक्री की छूट दी थी। ई-टोकन (E-Token) के आधार पर नजदीकी वाइन शॉप से शराब की डिलीवरी की जाएगी। वाइन शॉप मालिक उपभोक्ताओं तक शराब पहुंचाने के लिए डिलीवरी ब्वाय (Delivery Boy) नियुक्त करेंगे। शर्त यह रखी गई है कि कोई भी वाइन शॉप मालिक 10 से ज्यादा डिलीवरी ब्वाय नहीं नियुक्त करेंगे।
कंटेनमेंट जोन में इजाजत नहीं
सरकार के आदेश के अनुसार महानगर के कोरोना कंटेनमेंट जोन में वाइन शॉप नहीं खुलेंगी। कंटेनमेंट क्षेत्रों में शराब की होम डिलीवरी भी नहीं होगी। जिन क्षेत्रों में कोरोना का असर ज्यादा नहीं है, वहां के वाइन शॉप मालिक शराब की होम डिलीवरी कर सकते हैं। शराब खरीदने से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद नजदीकी वाइन शॉप पर उपभोक्ता ऑर्डर दे सकता है।

मुंबई, ठाणे और पुणे ने उड़ाई सरकार की नींद
महाराष्ट्र में कोरोना के 25 हजार 922 मरीज हैं। इनमें 15 हजार 747 संक्रमित अकेले मुंबई (Mumbai) में हैं। मुंबई, ठाणे (Thane) और पुणे (Pune) में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना की रोकथाम में प्रशासन को सफलता नहीं मिल रही है। इस कारण राज्य सरकार की ङ्क्षचता बंढ़ गई है। महामारी से राज्य में 975 और मुंबई में 596 लोगों की मौत हो चुकी है।