scriptMaharashtra मुर्गियों के नाम पर 500 करोड़ का घोटाला | maharashtra kadaknath scam compalains ed | Patrika News

Maharashtra मुर्गियों के नाम पर 500 करोड़ का घोटाला

locationमुंबईPublished: Sep 07, 2019 12:57:59 am

Submitted by:

Nagmani Pandey

मुर्गियों के नाम पर 500 करोड़ का घोटाला
कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना में फंसे हजारो किसान
महारयत एग्रो इंडिया कंपनी के खिलाफ शिकायत
 

Maharashtra मुर्गियों के नाम पर 500 करोड़ का घोटाला

Maharashtra मुर्गियों के नाम पर 500 करोड़ का घोटाला

मुंबई . एक तरफ जंहा ईडी पिछले कुछ समय से विरोधी दलों नेताओ को निशाने पर रखा है वंही स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के नेता राजू शेट्टी ने 500 करोड़ से अधिक के मुर्गी पालन घोटाले की शिकायत दर्ज कराई है | शेठी के शिकायत पर ईडी कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की है |
शुक्रवार को राजू शेट्टी ईडी के बेलार्ड पियर ऑफिस पहुंचे, तो राजनीतिक हलकों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया | शेट्टी ने ईडी में कड़कनाथ मुर्गी पालन में 500 करोड़ रुपए के घोटाले की शिकायत की | शेट्टी ने कड़कनाथ संबंधी कंपनी कृषि राज्यमंत्री सदाभाऊ खोत के रिश्तेदारों की होने का आरोप लगाया है | हालांकि शेट्टी ने अपनी शिकायत में किसी का नाम नहीं लिखा है और उन्होंने कंपनी के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सांगली में पहले ही एक किसान की शिकायत पर इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। ईडी को दी गई शिकायत के मुताबिक महारयत एग्रो इंडिया प्रायवेट लिमिटेड कंपनी ने कड़कनाथ मुर्गी का पालन करने के नाम पर 10 हजार किसानों को चूना लगाया है। किसानों को बांड पेपर लिखकर उनसे मोटी कीमत में मुर्गी और अंडे खरीदने का आश्वासन दिया था बदले में उनसे पैसे जमा कराए थे। लेकिन बाद में अंडे और मुर्गी सप्लाई करने वाले किसानों को एक पैसे नहीं दिए गए। शेट्टी के मुताबिक राजनेता के रिश्तेदार और दोस्त होने के चलते कंपनी के अध्यक्ष और निदेशकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है हालांकि सभी जानते हैं कि इस मामले में दोषी कौन हैं। ईडी को दी गई अपनी शिकायत में शेट्टी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के साथ-साथ उनके राजनेता रिश्तेदार की भी संपत्ति जब्त करने और खाते सील करने की मांग की है। वंही कृषि राज्यमंत्री सदाभाऊ खोत ने राजू शेट्टी के लगाए गए आरोप को खारिज कर दिया है |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो