scriptMaharashtra: ऑनलाइन पेमेंट से शुरू हुई प्रेम कहानी, प्यार पाने के लिए पुणे से राजस्थान पहुंची लड़की | Maharashtra: Love story started with online payment, girl reached Rajasthan from Pune to get love | Patrika News

Maharashtra: ऑनलाइन पेमेंट से शुरू हुई प्रेम कहानी, प्यार पाने के लिए पुणे से राजस्थान पहुंची लड़की

locationमुंबईPublished: Jul 02, 2022 04:32:23 pm

Submitted by:

Siddharth

महाराष्ट्र से एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। यह अजब प्रेम की गजब कहानी है। इस कहानी में पहले ऑनलाइन पेमेंट करने पर मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुआ। फिर दोस्ती हुई, दोस्ती प्यार में बदल गई।

relationship.jpg

Relationship

महाराष्ट्र से एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। यह अजब प्रेम की गजब कहानी है। इस कहानी में पहले ऑनलाइन पेमेंट करने पर मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुआ। फिर दोस्ती हुई, दोस्ती प्यार में बदल गई। इस पूरी प्रेम कहानी में नया मोड़ तो तब आया जब यह लड़का और लड़की दोनों लिव इन में रहने लगे और बात शादी तक जा पहुंची। परिवार के दबाव में लड़का थोड़ा हिचकिचाया तो अपने प्यार को पाने के लिए लड़की एक हजार किलोमीटर दूर उसके घर चली आई।
लडके के घर आने से भी बात नहीं बनी तो लड़की ने पुलिस के पास गुहार लगाई। पुलिस ने बताया कि विष्णु पुणे में कपड़े के एक शोरूम में बतौर सेल्समैन काम करता है। साल 2021 में 12वीं की छात्रा इस शोरूम में शॉपिंग करने गई और शॉपिंग के बाद जब पेमेंट करने की बारी आई तो छात्रा ने गूगल पे से ऑनलाइन पेमेंट किया और वहा से नंबर एक्सचेंज हो गए। फिर दोनों एक दूसरे को मैसेज करने लगे और कुछ दिनों बाद दोनों के बीच कॉल पर बातचीत शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें

Mumbai Rain: मुंबई में पिछले 3 दिनों से हो रही है भारी बारिश, IMD ने जारी किया इतने दिनों का अलर्ट

पोलिस ने आगे बताया कि इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। लड़के ने अपने प्यार का जिक्र किया तो युवती भी मान गई। इस साल मार्च में दोनों ने लड़की के कुलदेवता के मंदिर जाकर सगाई की, जिसमें लड़की का पूरा परिवार व दोस्त भी शामिल हुए।
इससे पहले तीन महीने तक दोनों लिव-इन में थे। इसके बाद विष्णु 1 मई को यह कहकर पुणे से बाड़मेर आ गया था कि वह इस रिश्ते को लेकर अपने माता-पिता से बात करना चाहता है। बाड़मेर आने के उसने लड़की से कहा कि परिवार वाले उनके रिश्ते को मंजूर नहीं कर रहे और उसकी दूसरी लड़की से शादी करना चाहते हैं।
लड़की ने शिकायत में कहा कि विष्णु ने उसे डराया भी कि अगर वे शादी करेंगे तो उसके घर वाले दोनों को मार डालेंगे। अपने प्यार को पाने के लिए 19 वर्षीय लड़की 27 जून को पुणे से 1000 किलोमीटर दूर राजस्थान पहुंच गई। इसके बाद लड़की ने पुलिस से न्याय की मांग की है। लड़के के घर वालों ने लड़की को बताया कि विष्णु तो घर से भाग गया। इस पर लड़की ने पुलिस थाने में शिकायत दी है।
बता दें कि लड़की ने पुलिस से गुहार लगाई है कि लड़का शादी का झांसा देकर उसके साथ रहा। अब वो पीछे भाग रहा है। इससे उसे बदनामी का सामना करना पड़ रहा है। लड़के को उसके साथ ही रहना पड़ेगा। वरना उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने लड़की को कार्रवाई का विश्वास दिलाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो