scriptमहाराष्ट्र की पूर्व मंत्री वर्षा ने कहा मौजूदा सांसद ने नहीं किया कोई काम | Maharashtra minister, said that the current MP did not do any work | Patrika News

महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री वर्षा ने कहा मौजूदा सांसद ने नहीं किया कोई काम

locationमुंबईPublished: Apr 21, 2019 06:12:45 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

संसद में अनुभवी नेता चुन कर भेजें, जो करता है जनता के लिए काम

महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड का आरोप

महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड का आरोप

मुंबई. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर (संसद) में अनुभवी सांसद नहीं जाने से जनता को नुकसान होता है। दक्षिण मध्य मुंबई संसदीय क्षेत्र की जनता बीते पांच साल से इसी का परिणाम भुगत रही है। यहां पर न तो कोई विकास कार्य हुआ है और न ही स्थानीय लोगों की समस्याओं का निराकरण ही किया गया है। महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड ने यह आरोप शनिवार को दक्षिण मध्य मुंबई के मौजूदा सांसद पर लगाया। वर्षा कांग्रेस प्रत्याशी एकनाथ गायकवाड की प्रचार सभा में बोल रही थीं।
राज्य की पूर्व मंत्री ने कहा अनुभवी सांसद को सरकारी और कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी होती है। ऐसा सांसद केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अपने क्षेत्र के लोगों को दिलाने का पूरा प्रयास करता है। उल्लेखनीय है कि वर्षा दक्षिण मध्य मुंबई से कांग्रेस प्रत्याशी की बेटी भी हैं। कांग्रेस प्रत्याशी गायकवाड के लिए मतदाताओं का समर्थन हासिल करने की हर संभव कोशिश वर्षा और उनकी टीम कर रही है।
वर्षा के साथ क्षेत्र के कई कांग्रेस के दिग्गज नेता भी यहां मौजूद थे। गायकवाड ने इस मौके पर मोदी सरकार को असफल बताते हुए कई खामियां गिनाईं। आरोप लगाया कि यदि काम बेहतर हुआ होता तो आज क्षेत्र की जनता परेशान नहीं होती। सरकार ने लोगों को सिर्फ जुमला दिया है। कोई ठोस काम जमीन स्तर पर नहीं दिख रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो