scriptMaharashtra: पुणे के बाद अब पनवेल में फूड डिलीवरी बॉय ने युवती से की छेड़छाड़, जांच में जुटी पुलिस; जानें पूरा मामला | Maharashtra News: After Pune Now Food Delivery boy molested Girl in Panvel | Patrika News

Maharashtra: पुणे के बाद अब पनवेल में फूड डिलीवरी बॉय ने युवती से की छेड़छाड़, जांच में जुटी पुलिस; जानें पूरा मामला

locationमुंबईPublished: Sep 29, 2022 01:14:12 pm

Submitted by:

Subhash Yadav

महाराष्ट्र के पुणे के बाद अब पनवेल में फूड डिलीवरी बॉय ने युवती के साथ छेड़छाड़ की है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले युवती से छेड़छाड़ की और फिर मौके से फरार हो गया।

Man Commits Suicide Due to Extra Marital Affair as his girl friend is Forcing him for Marriage

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का दुखद अंत

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे में फूड डिलीवरी बॉय के छेड़छाड़ का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि पनवेल से ऐसा ही एक केस सामने आया है। बताया जा रहा है कि पनवेल में एक फूड डिलीवरी बॉय ने युवती के साथ छेड़छाड़ की है। इस वाकये के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।
पुणे के बाद अब पनवेल में युवती के साथ फूड डिलीवरी बॉय ने छेड़छाड़ की है। कहा जा रहा है कि खाने के सामान की डिलीवरी करने के बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की है। युवती के प्राइवेट पार्ट को हाथ लगाने के बाद फूड डिलीवरी बॉय मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद हडकंप मच गया है।
यह भी पढ़ें

Kolhapur News: कोल्हापुर में पति ने बहस के बाद पत्नी और अपने 2 बच्चों की हत्या की, जानें दिल दहला देने वाला मामला

वहीं यह पूरी घटना पनवेल के कोन गांव के पास इंडियाबुल्स बिल्डिंग में हुई है। इस घटना से इलाके में आक्रोश है। इस मामले को लेकर पनवेल तालुका थाने में मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले पुणे से ऐसा ही एक मामला सामने आया था।
कोंडवा थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार 19 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया है कि जब फ़ूड डिलीवरी बॉय ऑर्डर किए गए सामान को देने आया था तो उसे दो बार चूम लिया। इस केस में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो