scriptNagpur Rains: महाराष्ट्र के नागपुर में भारी बारिश का कहर, मकान ढहने से एक व्यक्ति की मौत | Maharashtra News: Heavy Rain in Nagpur, Man dies in wall collapse incident | Patrika News

Nagpur Rains: महाराष्ट्र के नागपुर में भारी बारिश का कहर, मकान ढहने से एक व्यक्ति की मौत

locationमुंबईPublished: Jul 15, 2022 03:33:50 pm

Submitted by:

Subhash Yadav

महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। राज्य के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। इन सब के बीच नागपुर में भी बरसात ने कहर बरपाया है। यहां बारिश के चलते एक मकान ढह गया है। जिससे एक की मौत हुई है।

House Collapse

मकान गिरा

Nagpur Rains: महाराष्ट्र के अमरावती, चंद्रपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश का कहर जारी है। जिससे जनजीवन पर सीधा असर पड़ा है। कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। बाढ़ और बारिश से प्राभावित इलाकों में एनडीआरएफ की कुल 14 और एसडीआरएफ की छह टीमों को तैनात किया गया है। नागपुर में भी बरसात ने तबाही मचाई है। इसी बीच खबर है कि यहां बारिश के कारण मकान ढह गया है। जिससे एक की मौत हुई है।
ज्ञात हो कि महाराष्ट्र के नागपुर शहर में भारी बारिश के कारण एक मकान गिर गया है। जिसके चलते एक शख्स की मौत हुई है और उसकी पत्नी घायल हुई है। यह पूरी घटना न्यू बाबुलखेड़ा इलाके के तीन मंडी चौक पर हुई है। भारी बारिश के बाद यह मकान गिर गया। जिसके बाद मलबे में दंपति फंस गया। सुचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और अजनी पुलिस थाने की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Flood: महाराष्ट्र में बारिश के चलते 24 घंटे के भीतर 4 लोगों की मौत, NDRF की 14 और SDRF की छह टीमें तैनात; मृतकों की संख्या 99 पहुंची

वहीं फायर ब्रिगेड ने बताया कि किशोर कोसलवार (45) और उनकी पत्नी कौशल्या (40) को मलबे से बाहर निकाला गया। फिर इन्हें सरकारी अस्पताल भेजा गया। लेकिन डॉक्टरों ने कोसलवार को मृत घोषित कर दिया।
नागपुर में भारी बारिश का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे के भीतर जिले में बारिश ने 10 लोगों की जान ली है। जिसमे से छह वे लोग हैं जिनकी जान वाहन के बह जाने से हुई थी। बरसात के कारण जिले में भारी नुकसान हुआ है। बरसात के कारण किसानों में खेतों में न जाने की चेतावनी दी गई है। क्योंकि बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो