scriptMaharashtra News: अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश, पति को उतारा मौत के घाट | Maharashtra News: Married women killed his own husband with help of boyfriend in Chandrapur, Arrested | Patrika News

Maharashtra News: अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश, पति को उतारा मौत के घाट

locationमुंबईPublished: Sep 24, 2022 01:27:53 pm

Submitted by:

Subhash Yadav

Chandrapur News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए एक खौफनाक साजिश रची। इसके बारे में जानकार हर कोई दंग है। जानिए पूरा मामला-

Nashik Murder

नासिक में पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

Maharashtra News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक शादीशुदा महिला ने अवैध संबंधों के चलते पति के हत्या की पूरी साजिश रच उसे अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने इस हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस घटना के बारे में जानकर हर कोई हैरान है।
चंद्रपुर में एक शादीशुदा महिला ने अवैध संबंधों के कारण पति को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी की मदद से खौफनाक प्लानिंग रच डाली। चौकानें वाली बात ये है कि दोनों ने एक ऐसा प्लान बनाया जो किसी फिल्म से कम नहीं है। पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों ने चोरी का झूठा नाटक रचा। पुलिस ने मामले की जांच कर इस हत्या को सुलझा लिया और पत्नी और उसके प्रेमी को बेनकाब कर दिया।
यह भी पढ़ें

Pune News: ठेकेदार का अपहरण कर डंडो से जमकर पिटा और रंगदारी के लिए धमकाया, पुलिस ने आरोपी को ऐसे किया अरेस्ट

उल्लखेनीय है कि विवाहिता का पति बीमार था। साथ ही महिला का एक अन्य के साथ अवैध संबंध था। महिला का प्रेमी पेश से शिक्षक है। वह महिला के प्यार में इस कदर पागल था कि उसनें पति को मारने में उसका साथ दिया। चंद्रपुर शहर के बालाजी वार्ड में रहने वाले मनोज रासेकर की पत्नी का स्वप्निस गावंडे नामक टीचर से अफेयर चल रहा था।
बीमार रहने वाले मनोज रासेकर इन दोनों के प्यार में बाधक बन रहे थे। यही कारण है कि दोनों ने पति को रास्ते से हटाने के मकसद से मौत के घाट उतार दिया। योजना के अनुसार रात में पत्नी ने घर का दरवाजा खुला रखा। जिसके कारण चोर बनकर शिक्षक विवाहित के घर में दाखिल हुआ।
घर के अंदर घुसने के बाद सबसे पहले आरोपी ने प्रेमिका के पति को मार डाला। आवाज सुनकर उसकी मां आई। जिसके बाद धमकाकर उसने अलमारी में रखे जेवर, मां के गले से सोने का हार निकाल लिया। फिर मौके से फरार हो गया। सुबह मनोज की पत्नी योजना के मुताबिक थाने पहुंची और पति की मौत की सूचना दी।
पुलिस को लूट की प्राथमिक शिकायत मिली। लेकिन जांच शुरू कर पुलिस ने जैसे ही मृतक की पत्नी का कॉल डिटेल्स निकाला उसे शक के दायरे में ला दिया। इस दौरान पुलिस को पता चला कि मनोज की पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध हैं। जिसके बाद पुलिस जल्द ही आरोपी तक पहुंच गई। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो