Maharashtra News: बदलापुर में इस वजह से हुआ पूर्व पार्षद पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपियों को ऐसे किया बेनकाब
मुंबईPublished: Sep 22, 2022 10:58:22 am
मुंबई से सटे बदलापुर में पूर्व पार्षद पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हमले के पीछे की वजह का खुलासा कर दिया है। जानिए क्या था पूरा मामला-


बदलापुर में इस वजह से हुआ पूर्व पार्षद पर जानलेवा हमला
Badlapur News: मुंबई से सटे बदलापुर में शिवसेना के पूर्व पार्षद अविनाश मोरे पर हुए हमले के मामले को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही यह हमला क्यों किया इसका भी खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विशाल आचार्य बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। जहां अदालत ने उसे 24 सितंबर तक उसे पुलिस हिरासत में भेजा है।