scriptMaharashtra Political Crisis: वडोदरा में आधी रात को देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच हुई थी मुलाकात, सुबह पहुंचे गुवाहाटी | Maharashtra Political Crisis: Fadnavis and Shinde met in Vadodara | Patrika News

Maharashtra Political Crisis: वडोदरा में आधी रात को देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच हुई थी मुलाकात, सुबह पहुंचे गुवाहाटी

locationमुंबईPublished: Jun 25, 2022 08:29:01 pm

Submitted by:

Siddharth

महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात के वडोदरा में बीती रात बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे के बीच मुलाकात हुई। दोनों के बीच रात 2-4 बजे के बीच मीटिंग हुई थी। इस मुलाकात के लिए देवेंद्र फडणवीस इंदौर से दिल्ली और फिर वडोदरा रवाना हुए थे।

Eknath Shinde and Devendra Fadnavis.jpg

Eknath Shinde and Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम और गहरा होता जा रहा है। राज्य में उद्धव सरकार करीब-करीब गिरती हुई नजर आ रही है। महाराष्ट्र संकट को लेकर लगातार नई खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस कल रात को शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे से मिलने के लिए इंदौर होकर वडोदरा आए थे। लोकेशन के बारे में किसी को पता नहीं चले, इसलिए देवेंद्र फडणवीस ने इंदौर का सुरक्षित रास्ता चुना।
सूत्रों की माने तो बीती रात वडोदरा में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे मिले थे। बता दें कि कल रात 10.30 के करीब देवेंद्र फडणवीस मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे। मुलाकात के बाद शनिवार सुबह करीब 6.45 बजे एकनाथ शिंदे वापस गुवाहाटी लौट आए।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Political Crisis: शिंदे गुट के दीपक केसरक का बड़ा बयान, कहा- हमें डिसक्वालीफिकेशन की दी जा रही हैं धमकी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कल रात 10 बजे से आज सुबह तक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी वडोदरा में मौजूद थे। अमित शाह सर्किट हाउस में रुके थे। हालांकि अमित शाम से इन दोनों नेताओं की मुलाकात हुई या नहीं, ये कह पाना अभी मुश्किल है। इससे पहले बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस अचानक इंदौर पहुंच गए। फडणवीस के इंदौर दौरे के बारे में किसी को भी नहीं बताया गया था और चुपचाप वे मुंबई से इंदौर आए।
दूसरी तरफ, शिव सैनिक सड़कों पर उतर आए हैं। शिव सैनिकों ने बागी विधायक तन्नाजी सावंत के दफ्तर में तोड़फोड़ की है। पुणे शहर के शिव सेना प्रमुख ने कहा है कि उनके ही कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की है. बागी विधायकों को लेकर मचे हड़कंप के बीच मुंबई में धारा144 लागू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार 10 जुलाई तक शहर भर में धारा 144 लागू रहेगा। कार्यकर्ताओं के उत्पात को देखते हुए मुंबई पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है।
सूत्रों की माने तो बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और बागी विधायकों के समर्थन के साथ राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। इस मामले में भी राज्यपाल फ्लोर टेस्ट का आदेश दे सकता है। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में वर्तमान में कुल 287 विधायक है। ऐसे में बहुमत बनाने के लिए 144 विधायकों का समर्थन जरूरी है। विपक्षी दल बीजेपी के पास अपने विधायकों की संख्या 106 है। इसके साथ आरएसपी के 1, जेएसएस के 1 और 5 निर्दलीय विधायक पहले से बीजेपी के साथ है। अगर शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे अपने 42 विधायकों के साथ बीजेपी को सरकार बनाने में समर्थन देते हैं तो बीजेपी अपनी सरकार बना सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो