script

Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र आज से होगा शुरू, सचिवालय ने सभी कर्मचारियों को दिया ये आदेश

locationमुंबईPublished: Aug 10, 2022 09:17:45 am

Submitted by:

Subhash Yadav

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के 39 दिन दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार आखिरकार मंगलवार को हो गया है। इसी के साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र 18 अगस्त तक चलने वाला है।

cm_eknath_shinde.jpg

CM Eknath Shinde

Monsoon Session: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर मंगलवार को विराम लग गया है। साथ ही नई सरकार के गठन के 39 दिनों बाद कैबिनेट का विस्तार हो गया है। दरअसल 50-50 फॉर्मूले के तहत शिंदे गुट और बीजेपी के 9-9 विधायक मंत्री बनाए गए हैं। साथ ही आज से महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। यह सत्र 18 अगस्त तक चलने वाला है।
ज्ञात हो कि महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र 10 से 18 अगस्त तक चलने वाला है। विधानमंडल सचिवालय ने मानसून सत्र से पहले ही तैयारियों के मद्देनजर छुट्टियों को कैंसिल किया है। इससे पहले सचिवालय ने एक आदेश जारी कर कहा कि 9 से 18 अगस्त के बीच सभी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द किया गया है। साथ ही कहा कि दफ्तर में उपस्थित रहें।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Cabinet Expansion: जानें शिंदे सरकार में कितने मराठा, ओबीसी को बनाया गया मंत्री, पढ़े पूरा जातीय समीकरण

उल्लेखनीय है कि शिंदे सरकार की कैबिनेट में शामिल सभी मंत्री करोड़पति हैं। जिसमें सबसे अमीर हैं मुंबई के मालाबार हिल से बीजेपी विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा। साथ ही 12 ऐसे मंत्री भी कैबिनेट में शामिल हैं जिनके खिलाफ आपराधिक केस दर्ज हैं। मंगल प्रभात पेश से बिल्डर हैं और इनके पास 441 करोड़ की संपत्ति है। वे छह बार से विधायक हैं।
गौर हो कि एकनाथ शिंदे के शिवसेना से बगावत करने के बाद उद्धव ठाकरे को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद 30 जून को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जबकि बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस उप मुख्यमंत्री बनाए गए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो