script

Maharashtra Politics: विधानसभा के मानसून सत्र के बीच उद्धव ठाकरे गुट को बड़ी राहत, जानें क्या है मामला

locationमुंबईPublished: Aug 18, 2022 01:44:46 pm

Submitted by:

Subhash Yadav

महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। इससे पहले ही उद्धव गुट के लिए राहत की खबर सामने आई है। जानिए क्या है मामला-

uddhav_thackeray on BJP.jpg

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर साधा निशाना

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में सियासी घमासान खत्म नहीं हुआ है। साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। इसी बीच उद्धव गुट के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दरसल एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद महाराष्ट्र विधान भवन की चौथी मंजिल पर स्थित शिवसेना के दफ्तर को सील किया गया था। लेकिन अब नई सरकार के गठन के बाद इसे खोला गया है।
ज्ञात हो कि महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के बीच उद्धव गुट के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। नई सरकार के गठन के बाद मानसून सत्र के पहले दिन शिवसेना का सील किया गया दफ्तर खोला गया है। साथ ही इसे उद्धव गुट को सौंपा गया है। जबकि शिंदे खेमे को विधान भवन के सातवीं मंजिल पर एक दफ्तर दिया गया है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एलान, वरिष्ठ नागरिकों को ST बसों से मुफ्त यात्रा; गोविंदाओं का 10 लाख का बीमा

महाराष्ट्र के इस ताजा घटनाक्रम के बीच सूबे का सियासी पारा फिर गरमा गया है। इस बात की चर्चा हो रही है कि शिवसेना किसकी है। दरअसल एकनाथ शिंदे ने बड़ीबगावत कर शिवसेना से नाता तोड़ा है। जिसके बाद नई सरकार का गठन हुआ है। जहां एकनाथ शिंदे सीएम बने हैं और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
गौर हो कि शिंदे सरकार के विश्वास मत के विशेष सत्र के समय ही शिंदे गुट शिवसेना के दफ्तर पर कब्जा करने में विफल रहा था। जिसके बाद उसे सील किया गया था। लेकिन अब नई सरकार गठन के बाद शिंदे गुट को सातवीं मंजिल पर अलग दफ्तर दिया गया है। साथ ही चौथे मंजिल पर मौजूद शिवसेना के कार्यालय को उद्धव खेमे को सौंपा गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो