scriptMaharashtra: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, जानें BJP में कब शुरू होगी प्रदेश अध्यक्ष बदलने की प्रक्रिया | Maharashtra Politics: Cabinet Expansion in this week, state president will also change soon | Patrika News

Maharashtra: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, जानें BJP में कब शुरू होगी प्रदेश अध्यक्ष बदलने की प्रक्रिया

locationमुंबईPublished: Aug 08, 2022 12:56:17 pm

Submitted by:

Subhash Yadav

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार के साथ ही इसे लेकर चल रही अटकलें जल्द खत्म हो सकती हैं। कहा जा रहा है कि कैबिनेट का विस्तार इसी सप्ताह हो सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सूबे में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बदलने की कवायद शुरू कर सकती है।

shinde_government.jpg

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ी खबर

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को एक महीने से अधिक का समय हो गया है। लेकिन मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने के कारण विपक्ष हमलावर है। साथ ही कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही अटकलें भी जल्द ही खत्म हो सकती हैं। खबरें हैं कि शिंदे सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार इसी हफ्ते हो सकता है। मंत्रिमंडल का विस्तार होने के बाद भाजपा की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष बदलने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
ज्ञात हो कि सीएम एकनाथ शिंदे 15 अगस्त से पहले कम से कम 15 मंत्रियों को शामिल कर कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। माना जा रहा है कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस गृह विभाग अपने पास रख सकते हैं। साथ ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को भी मंत्री बनाया जा सकता है। ऐसे में उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदलने की प्रक्रिया शुरू कर करेगी।
यह भी पढ़ें

Maharashtra: ‘डबल इंजन’ की सरकार का आम जनता को होगा डबल फायदा, पीएम मोदी ने सीएम शिंदे से किया यह वादा

गौर हो कि महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लगातार पूछे जा रहे सवाल पर सीएम एकनाथ शिंदे कहते आए हैं कि जल्द कैबिनेट विस्तार होगा। जबकि देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि आपकी सोच से पहले महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इससे पहले सीएम शिंदे ने भी साफ शब्दों में कहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में देरी के चलते राज्य सरकार के काम पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि जल्द ही और मंत्रियों को शामिल करेंगे। इससे पहले महाराष्ट्र बीजेपी के नेता सुधीर मुनगंटीवार ने एक बयान में कहा था कि राज्य सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 15 अगस्त से पहले हो जाएगा। फिर सभी मंत्री स्वतंत्रता के 75वें वर्ष पर अपने-अपने जिलों में तिरंगा फहराएंगे।
शिवसेना में एकनाथ शिंदे की बगावत के कारण उद्धव ठाकरे को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद एकनाथ शिंदे ने भाजपा के सहयोग से सरकार बनाई और सीएम बने। साथ ही भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। तब से ही दोनों नेता दो सदस्यीय मंत्रिमंडल के रूप में काम कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो