scriptMaharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में कब होगा शिंदे कैबिनेट का विस्तार? डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिया ये जवाब | Maharashtra Politics: Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis Reacts on Shinde Cabinet Expansion | Patrika News

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में कब होगा शिंदे कैबिनेट का विस्तार? डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिया ये जवाब

locationमुंबईPublished: Jul 24, 2022 02:07:49 pm

Submitted by:

Subhash Yadav

महाराष्ट्र में नई सरकार भले ही बन गई है। लेकिन कैबिनेट का विस्तार अभी तक नहीं हो पाया है। शिंदे कैबिनेट के विस्तार की अटकलें तेज हैं। इसी बीच राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Devendra Fadnavis and Eknath Shinde

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ी बड़ी खबर

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के बाद से ही सियासी हमले तेज हैं। बीजेपी और शिवसेना एक दूसरे पर हमलावर है। साथ ही शिंदे गुट और उद्धव खेमे के बीच ठनी हुई है। राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें भी तेज हैं। इन सब के बीच महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार कब होगा इसे लेकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। चिंता ना करे।
महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल के विस्तार में हो रही देरी को लेकर विपक्ष लगातार हमले बोल रहा है। इन सब के बीच राज्य के मंत्रिमंडल विस्तार पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला जल्द लिया जाएगा। चिंता न करे। फडणवीस ने कहा कि 24 दिन में 89 किसानों ने आत्महत्या की है। मंत्रिमंडल को लेकर हमला बोलना विपक्ष का काम है।

देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना नेता संजय राउत को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि संजय राउत अब तक समझ गए होंगे, उन्होंने पार्टी का क्या हाल किया है, आप मुझसे उनके बारे में सवाल क्यों पूछ रहे हैं। फडणवीस ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Politics: संजय राउत ने केंद्र और शिंदे गुट पर फिर साधा निशाना, कहा-केसीआर और हेमंत सोरेन की भी सरकार इसी तरह गिराई जाएगी

वहीं महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे आज रात दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। वह सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। ऐसे में माना जा रहा है शिंदे के दिल्ली दौरे से वापस आने के बाद राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है।
राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर अभी भाजपा या शिंदे गुट की तरफ से किसी भी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। इन सब के बीच शिवसेना पार्टी को लेकर जारी लड़ाई आठ अगस्त को खत्म हो सकती है। चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे और शिंदे गुटों को पार्टी के लिए बहुमत साबित करने के लिए नोटिस दिया है और 8 अगस्त तक जवाब देने के लिए कहा है।
गौर हो कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के शिवसेना से बगावत करने के बाद उद्धव ठाकरे को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद बागियों के साथ एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के समर्थन से 30 जून को सीएम के तौर पर शपथ ली और सरकार बनाई। जबकि बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो