scriptMaharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना का दफ्तर हुआ सील, एकनाथ शिंदे ने आदित्य ठाकरे सहित सभी विधायकों को जारी किया व्हीप | Maharashtra Politics: Shiv Sena legislative party office sealed, Whip Issue | Patrika News

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना का दफ्तर हुआ सील, एकनाथ शिंदे ने आदित्य ठाकरे सहित सभी विधायकों को जारी किया व्हीप

locationमुंबईPublished: Jul 03, 2022 10:53:23 am

Submitted by:

Subhash Yadav

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष चुनाव के लिए बीजेपी और महा विकास अघाड़ी के बीच सीधा मुकाबला होना है। विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है इसी बीच शिवसेना का दफ्तर सील कर दिया गया है।

eknath_shinde.jpg

Aaditya, Uddhav Thackeray and Eknath Shinde

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर पद के लिए बीजेपी और महा विकास अघाड़ी आमने-सामने है। विधानसभा के विशेष सत्र के मद्देनजर डेपुटी सीएम देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं। इसी बीच खबर है कि विधानसभा में शिवसेना का दफ्तर सील कर दिया गया है। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ये दफ्तर किस गुट के कहने पर सील किया गया है।
वहीं दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे ने ठाकरे गुट के सभी विधायकों को व्हीप जारी किया है। इस व्हीप में भाजपा उम्मीदवार राहुल नार्वेकर के पक्ष में मतदान करने के लिए कहा है। इस व्हीप में आदित्य ठाकरे का भी समावेश है। इससे पहले शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे की तरफ से भी व्हीप जारी किया गया है। इसे लेकर शिंदे ने कहा है कि यह हम पर लागू नहीं होता है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Assembly Speaker Election: महाराष्ट्र में विधानसभा स्पीकर का चुनाव आज, भाजपा और महा विकास अघाड़ी के बीच सीधी टक्कर

https://twitter.com/ANI/status/1543449995222720512?ref_src=twsrc%5Etfw
गौर हो कि महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर पद के लिए महा विकास अघाड़ी की तरफ से शिवसेना विधायक राजन साल्वी मैदान में हैं। जबकि भाजपा ने राहुल नार्वेकर को मैदान में उतारा है। राज्य विधानसभा स्पीकर का पद दो सालों से खाली पड़ा है। विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन यानि आज स्पीकर का चुनाव होगा। जबकि 4 जुलाई को शिंदे सरकार को बहुमत साबित करना है। जिसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।
महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बीच भाजपा नेता गिरीश महाजन ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के साथ अब शिवसेना के 10 विधायक ही हैं। महाजन ने कहा कि शिवसेना के 55 में से कुछ और विधायक एकनाथ शिंदे के साथ आना चाहते हैं। वे बोले कि ये समझना मुश्किल नहीं है कि शिवसेना किसके साथ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो