Maharashtra: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ों यात्रा’ में शामिल होंगे महाराष्ट्र के कई दिग्गज नेता, इन चेहरों के शामिल होने की खबर
मुंबईPublished: Oct 24, 2022 04:03:36 pm
Bharat Jodo Yatra in Maharashtra: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के महाराष्ट्र में प्रवेश करने पर इसका स्वागत कर सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण और बालासाहेब थोराट (Balasaheb Thorat) ने उन्हें आमंत्रित किया है।


महाराष्ट्र में 7 नवंबर से 'भारत जोड़ों यात्रा' का आगाज
Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: महाराष्ट्र में राहुल गांधी की 'भारत जोड़ों यात्रा' (Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra in Maharashtra) 7 नवंबर से शुरू होगी। 'भारत जोड़ों यात्रा' में राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस (Congress) नेता समेत अन्य दलों के दिग्गज नेता शामिल होंगे। सूबे के पांच जिलों से यह फिर आगे मध्य प्रदेश जाएगी। महाराष्ट्र में राहुल गांधी 14 दिनों में कुल 382 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे और इस दौरान दो बड़ी जनसभाओं का भी आयोजन होगा।