scriptMaharashtra: BJP सरकार में एकनाथ शिंदे बन सकते हैं डिप्टी CM, शिवसेना के 12 बागियों सहित इन विधायकों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह | Maharashtra: Possible list of BJP Cabinet, Shinde Will Deputy CM | Patrika News

Maharashtra: BJP सरकार में एकनाथ शिंदे बन सकते हैं डिप्टी CM, शिवसेना के 12 बागियों सहित इन विधायकों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

locationमुंबईPublished: Jun 30, 2022 01:31:37 pm

Submitted by:

Subhash Yadav

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद घटनाक्रम बदल गया है। साथ ही बीजेपी ने नई सरकार गठन को लेकर मंथन शुरू किया है। इन सब के बीच खबर है कि एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई आ रहे हैं।

devendra.jpg

Eknath Shinde and Devendra Fadnavis

मुंबई: शिवसेना से एकनाथ शिंदे के बागी होने के कारण उद्धव सरकार गिर गई है। जिसके बाद भाजपा की तरफ से नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। माना जा रहा है कि बीजेपी और एकनाथ शिंदे गुट मिलकर सरकार बनाने जा रहा है। यही कारण है कि कैबिनेट में कौन-कौन शामिल होगा इसके बारे में हर कोई जानना चाहता है। इन सब के बीच संभावित मंत्रियों की लिस्ट सामने आई हुई है। इस लिस्ट के अनुसर एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। जबकि शिवसेना से बगावत करने वाले 12 विधायकों को भी मंत्रिपद का इनाम दिया जा सकता है।
एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई के लिए रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है कि उनके पास 39 विधायकों के समर्थन का पत्र है। देवेंद्र फडणवीस की सरकार में एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। एकनाथ शिंदे गुट से अब्दुल सत्तार, उदय सामंत, दादा भूसे, बच्चू कडू, संजय राठौड़, गुलाब राव पाटिल, दीपक केसरकर, भरत गोगावले को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। जबकि शंभूराज देसाई, संजय शिरसाट, तानाजी सावंत और संदीपन भुमरे को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर हलचल तेज, मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर एकनाथ शिंदे ने दिया ये बड़ा बयान

बीजेपी के कोटे से चंद्रकांत पाटिल, आशीष शेलार, गिरीश महाजन, प्रवीण दरेकर, सुधीर मुनगंटीवार, मंगल प्रभात लोढ़ा, चंद्रशेखर बावनकुले, विजयकुमार देशमुख या सुभाष देशमुख, राधाकृष्ण विखे पाटिल, गणेश नाइक, संभाजी पाटिल, डॉ. अशोक उइके, सुरेश खाडे, रवींद्र चव्हाण, संजय कुटे, देवयानी फरांडे
रणधीर सावरकर, जयकुमार रावल, अतुल सावे, माधुरी मिसाल को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।
वहीं बीजेपी के कोटे से प्रसाद लाड, राज पुरोहित, प्रशांत ठाकुर, जयकुमार गोरे, निलय नाइक, गोपीचंद पडलकर राहुल कुल को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। खबर है कि एकनाथ शिंदे की बीजेपी के कोर टीम के नेताओं के साथ मुंबई में आज बैठक होगी। फिर दोपहर 3 बजे के बाद राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जा सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो