scriptMaharashtra rains flood in Nagpur 170 mm rain fell in 7 hours | Nagpur Rain: दरवाजा खोलते ही 'मौत' बनकर घर में घुसा पानी! नागपुर में बारिश ने जमकर बरपाया कहर | Patrika News

Nagpur Rain: दरवाजा खोलते ही 'मौत' बनकर घर में घुसा पानी! नागपुर में बारिश ने जमकर बरपाया कहर

locationमुंबईPublished: Sep 24, 2023 03:45:38 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

Nagpur Rains: नागपुर में आधी रात में हुई मूसलाधार बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। घर में पानी घुसने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी।

maharashtra_Nagpur rain.jpg
नागपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात
Nagpur Flood: महाराष्ट्र के नागपुर में शुक्रवार आधी रात के बाद हुई मूसलाधार बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। कई इलाकों में भारी तबाही हुई है, जिसने स्थानीय नागरिकों को झकझोर कर रख दिया। घर में पानी घुसने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी। शुक्रवार को आधी रात के बाद नागपुर में भारी बारिश शुरू हुई और कुछ ही समय में पूरा शहर जलमग्न हो गया। इस बीच, तेज बादलों की गरज से शहर के लोगों की नींद खुल गयी। सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं और पानी घरों में घुस गया। दोपहिया और चारपहिया वाहन बह गए। निचले इलाकों की बस्तियों में कई फीट पानी भर गया। हजारों लोग अपने घरों में फंस गए।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.